वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी को दी गई भावपूर्ण विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 31 अगस्त। बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी के समर्पित कार्यकाल के पूर्ण होने पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सरलता, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना की। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं श्रीरामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया। अंजय मोदी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भारती दीदी एवं धन्यवाद ज्ञापन निभा दीदी ने किया।
Author: Devanand Singh
सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी की कहानी में अब कई सवाल! देवानंद सिंह “हम तो शक्ति की पूजा करते हैं…” कभी इस जुमले के जरिए सियासत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आरएसएस प्रमुख के सियासी साए में आगे बढ़े एक शिष्य की दौलत, रसूख और कारोबारी साम्राज्य को लेकर अब आदित्यपुर के औद्योगिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल यह है कि आखिर इस कहानी के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं? मामला सिर्फ एक कारोबारी और सांसद के बीच कथित तनातनी का नहीं है। औद्योगिक भूखंडों के आवंटन और खरीद-फरोख्त, उद्योग संगठनों की भूमिका, बासुकीनाथ धर्मशाला प्रकरण और…
गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह जिले मे फर्जीवाड़े के गंभीर आरोपों से घिरे राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा को लेकर गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पचम्बा पुलिस ने मुकेश सिन्हा को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मुकेश सिन्हा पिछले कई दिनों से पुलिस की नजर से बचते हुए फरार चल रहे थे। मामले में पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस…
जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो में नयामोड़ से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा माराफारी मंडल के तत्वावधान में सीईजेड और दुग्गल गेट के समीप ओवरब्रिज के पास सड़क पर जमा पानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान रोपनी कर अपना विरोध जताया। यहां बारिश होते ही जल जमा हो जाता है और लोगों को परेशानी होती है। इस रास्ते से होकर बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर के साथ-साथ…
13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने राशन दुकानदारों की लंबित समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया. इसके बाद जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोल्हान प्रमंडल संयोजक फूलकांत झा के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र भेजा गया. एसोसिएशन का आरोप है कि NFSA का कमीशन पिछले 13 महीनों से बकाया है, जबकि कोरोना काल से भी जिले के कई राशन दुकानदारों का भुगतान लंबित है. वहीं पिछले करीब 10…
NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 30 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स के धावकों ने फुल मैराथन (42.195) किलोमीटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। जिसमें रितेश सिंह तोमर ने 3 घंटे 49 मिनट, कृष्णा कुमार ने 3 घंटे 53 मिनट, धर्मराज कुमार माझी ने 3 घंटे 54 मिनट तथा अनिल सिंह ने 5 घंटे 7 मिनट में मैराथन पूरी की। वहीं निक्कू मुखी ने भी फुल मैराथन पूरी करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन…
बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर राष्ट्र संवाद संवाददाता बेतिया में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उनके सीने में लगी है। घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह…
पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक राष्ट्र संवाद संवाददाता उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम के विरोध में झारखंड के धनबाद में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन उल्टा पड़ गया।’शुद्धिकरण’ विवाद का धनबाद वाला एपिसोड तो बस इतना ही रहा: यूथ कांग्रेस आई, पुतला लाई, और भाजपा ने छीनकर ले गई — यूथ प्रदेश अध्यक्ष सहित बाकी सब कांग्रेसी बस तमाशबीन बनकर देखते रह गए. पुतला गायब, नेता हैरान सैकड़ों युवा कांग्रेसी और उनके प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव भाजपा जिला कार्यालय के बाहर इस अंदाज़ में खड़े थे…
मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चेन और लॉकेट चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल हैं। तिसरी थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची महिलाओं…
सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच 31 अगस्त को हुए सोन नद जल बंटवारा समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा है कि झारखंड को इसमें एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला है। यहां जारी अपनी प्रतिक्रिया में सरयू राय ने कहा कि झारखंड के हिस्से का 20 लाख एकड़ फीट पानी 1973 के बाणसागर समझौते में ही आवंटित हो चुका था। लिहाजा 31 अगस्त का समझौता नया जल आवंटन नहीं है। सरयू राय के अनुसार, बाणसागर समझौते में अविभाजित बिहार…
