Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चेन और लॉकेट चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल हैं।

    तिसरी थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची महिलाओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी होने की शिकायत मिली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।

    जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसी क्रम में संदिग्ध महिला अंशु कुमारी की पहचान हुई, जिसे डोरंडा स्थित उसके किराए के मकान से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर टिंकल मिश्रा, सरिता देवी और मुस्कान देवी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से काम करते थे। भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों में कुछ सदस्य निगरानी करते थे, जबकि अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराए के मकान से चोरी की गई सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे बिहार में भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी है।

    इस संबंध में हीरोडीह थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार साव के आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया है। मंदिर परिसर में हुई इस वारदात का त्वरित खुलासा होने से स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय
    Next Article पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.