Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने राशन दुकानदारों की लंबित समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया. इसके बाद जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोल्हान प्रमंडल संयोजक फूलकांत झा के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र भेजा गया. एसोसिएशन का आरोप है कि NFSA का कमीशन पिछले 13 महीनों से बकाया है, जबकि कोरोना काल से भी जिले के कई राशन दुकानदारों का भुगतान लंबित है. वहीं पिछले करीब 10 दिनों से ई-पॉस व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण राशन वितरण में परेशानी हो रही है. संगठन ने डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बावजूद स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की अतिरिक्त बाध्यता समाप्त करने, लाभुकों के जाति प्रमाणपत्र की सूचीबद्धता वापस लेने, ई-पॉस में दाल, नमक और कपड़ा एक ही रसीद में दर्ज करने तथा मृत डीलरों के स्थान पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांग की है. खरसावां के मृत राशन दुकानदार कर्म सिंह बोदरा के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई. फूलकांत झा ने कहा कि राशन दुकानदार सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. 13 महीने तक कमीशन नहीं मिलने पर दुकानदार अपना परिवार और दुकान कैसे चलाएगा ? उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन की रणनीति तय करेगा.

    13 माह से कमीशन बकाया राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन
    Next Article जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.