वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी को दी गई भावपूर्ण विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 31 अगस्त। बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी के समर्पित कार्यकाल के पूर्ण होने पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सरलता, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना की।
विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं श्रीरामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया। अंजय मोदी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भारती दीदी एवं धन्यवाद ज्ञापन निभा दीदी ने किया।

