लघु खनिजों की कमी से सरकारी योजनाओं पर संकट, कांग्रेस ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला महामंत्री अतुल गुप्ता के नेतृत्व में उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस ने खान एवं भूतत्व विभाग के गजट संख्या 197, दिनांक 27 अप्रैल 2026 से उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले में सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक लघु खनिजों के वैध उत्पादन और मांग में काफी अंतर है। नए प्रावधान के कारण संवेदकों के सामने भुगतान को लेकर समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे सरकारी योजनाओं के लंबित होने की आशंका है। कांग्रेस ने कहा कि इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों की रोजी-रोटी और राज्य की आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उपायुक्त से संबंधित विभागों से परामर्श कर इस समस्या का यथाशीघ्र समाधान कराने की मांग की।

