Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026Updated:September 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोड़ाम, पूर्वी सिंहभूम। झारखंड आंदोलनकारी एवं बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी निवासी दुबराज कुंभकार (65) का मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

    उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही बड़ा सुसनी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    दुबराज कुंभकार झारखंड आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे। छात्र जीवन से ही वे अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन में सक्रिय रहे। झारखंड आंदोलन के दौरान शहीद निर्मल महतो के नेतृत्व और विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे लोगों को उचित मार्गदर्शन देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। उनके सरल, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।

    दुबराज कुंभकार अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र अशोक कुंभकार एवं दीपक कुंभकार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

    उनके निधन से झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    क्षेत्र में शोक की लहर झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले.
    Next Article समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    Related Posts

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    September 12, 2026

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    September 12, 2026

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.