मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो गोलचक्कर के पास बुधवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया। टाटा से भागलपुर जा रही यात्री बस शंकर पार्वती कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित हो गई और पारडीह रोड स्थित सिंधी होटल के पास खड़ी दो मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को…
Author: Devanand Singh
पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला आजसू छात्र मोर्चा के प्रदर्शन में पुलिस से धक्का-मुक्की, सहिस बोले—दमन और अहंकार की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 2 सितंबर। झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों और छात्रों-युवाओं की आवाज दबाने के विरोध में आजसू छात्र मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में बुधवार शाम साकची स्थित सुभाष मैदान में झारखंड सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आजसू कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन…
6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रुप से 6 सितंबर को आयोजित शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषय सेमिनार में राज्य के तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने शामिल होने की सहमति दे दी है। इस सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की वीसी प्रोफेसर सरोज शर्मा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. चंद्रभूषण शर्मा और झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. डीके सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि सेमिनार में तीन वीसी आएंगे। उनके…
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका: लगातार बारिश से पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड की कई प्रमुख सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बड़े गड्ढों और जलजमाव से आवागमन प्रभावित होने पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त को तत्काल मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर पुनर्निर्माण कराने का निर्देश दिया है। क्षतिग्रस्त प्रमुख सड़कों में कोवाली-डुमरिया, कुदादा-पोटका, हाता-तिरिंग, हल्दीपोखर-कोवाली, हाता-जादूगोड़ा, मुसाबनी-डुमरिया, जादूगोड़ा-सुंदरनगर और जमशेदपुर-हाता मार्ग समेत अन्य सड़कें शामिल हैं। बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया और गार्डवाल की भी मरम्मत कराने को कहा गया है। विधायक…
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 2 सितंबर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्कूलों में तीन जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। धालभूमगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में माहवारी स्वच्छता पर डॉ. स्वाति सिंघल ने कक्षा 5 से 8 के 50 विद्यार्थियों व 10 शिक्षकों को जानकारी दी। वहीं रोटेरियन रमा खन्ना ने कक्षा 1 से 4 के 180 विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया। अपग्रेडेड हाई स्कूल, कालीमाटी में रोटेरियन डॉ. सुजाता…
शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 2 सितंबर। श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सैकड़ों माताओं ने संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए सभागार में अस्थायी तालाब (सगरी) बनाया गया, जिसके समीप सामूहिक पूजन, कथा श्रवण और पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न हुए। महिलाओं को पूजा एवं कथा सुनाने का कार्य परमानंद कौशल ने किया। मंदिर समिति…
कोल्हान पुलिस को मिली बड़ी सफलता,निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतिशाम वकारीब के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार को जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. https://youtu.be/5FfoxNywP58?si=v527kJpbdg-zN7Cg पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को निखार सबलोक को गोली लगने के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के…
आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी राष्ट्र संवाद संवाददाता बिश्केक, एक सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से आतंकवाद को सरकारी नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने वाले देशों से मुकाबला करने और इस खतरे से निपटने के लिए ‘‘दोहरा मापदंड’’ छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कई अन्य वैश्विक नेताओं…
जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार स्थित धर्मशाला रोड पर मंगलवार देर रात को हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने बरोदा घाट निवासी शुभम ठाकुर को निशाना बनाकर गोली चलाई। हालांकि राहत की बात यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली बाइक टकराने के विवाद से हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के…
जेम्को के बीमार दिहाड़ी मजदूर रसु कर्मकार को मिली राहत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जेम्को आजाद बस्ती निवासी एक अत्यंत गरीब दिहाड़ी मजदूर, गंभीर हर्निया की बीमारी से पीड़ित हैं और चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी थी। हालांकि, राशन कार्ड स्वीकृत न होने के कारण उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। आर्थिक तंगी की वजह से उनका ऑपरेशन रुका है और वे जिंदगी तथा मौत से जूझ रहे हैं। इस संकट की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता…
