Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 2 सितंबर। श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सैकड़ों माताओं ने संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

    मंदिर समिति की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए सभागार में अस्थायी तालाब (सगरी) बनाया गया, जिसके समीप सामूहिक पूजन, कथा श्रवण और पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न हुए। महिलाओं को पूजा एवं कथा सुनाने का कार्य परमानंद कौशल ने किया।

    मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि हलषष्ठी मातृत्व की श्रद्धा, संतान के प्रति ममता और भारतीय लोक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व भगवान बलराम के जन्म और कृषि संस्कृति से भी जुड़ा है। पूजा में पारंपरिक रूप से विभिन्न अनाज, वनस्पतियों और प्रकृति से जुड़ी सामग्री का उपयोग किया जाता है।

    आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, महामंत्री गिरधारी लाल, उपाध्यक्ष परमानंद कौशल, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार सहित समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। युवाओं में रोशन साहू, ओम निषाद और दीपक सिन्हा सहित अन्य ने सहयोग किया।

    शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडैम में डूबे युवक का शव बरामद
    Next Article रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता अभियान

    Related Posts

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    September 2, 2026

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    September 2, 2026

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता अभियान

    शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व

    डैम में डूबे युवक का शव बरामद

    मलेरिया जांच अभियान के लिए डीसी को पत्र

    कौवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल मे मिला परशुडीह के इलेक्ट्रिशियन का शव

    कोल्हान पुलिस को मिली बड़ी सफलता,निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.