राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बीर सिंह देवगम ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को एक ज्ञापन देकर मांग किया है कि डुमरिया प्रखंड के 10 पंचायत क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान जोर शोर से चलाया जाए तथा मलेरिया पीड़ित मरीजों का इलाज पर्याप्त किया जाए। ज्ञापन में श्री देवगम ने लिखा है कि प्रखंड के केंदुआ पंचायत मलेरिया रोग से ग्रसित है। कुछ दिनों पूर्व भी चार लोग मलेरिया रोग से ग्रसित हो चुके है। इसके अलावा भी कई ग्रामीण मलेरिया से पीड़ित है। मलेरिया रोग पीड़ितों का नाम अंजलि मुरमू उम्र 28 वर्ष, पूजा देवगम उम्र 13 वर्ष, गीता देवगम उम्र 6 वर्ष, राहुल कुमार देवगम उम्र 9 वर्ष आदि शामिल है।

