Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रुप से 6 सितंबर को आयोजित शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषय सेमिनार में राज्य के तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने शामिल होने की सहमति दे दी है। इस सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की वीसी प्रोफेसर सरोज शर्मा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. चंद्रभूषण शर्मा और झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. डीके सिंह उपस्थित रहेंगे।

    आयोजन समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि सेमिनार में तीन वीसी आएंगे। उनके आने से सेमिनार की गंभीरता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह सेमिनार मूलतः झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर कर उनके समाधान की दिशा में एक प्रयास है। हम लोग चाहते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में जो दिक्कतें सामने आ रही हैं, हम लोग उसे न सिर्फ उठाएं बल्कि यह भी देखें कि उनका समाधान कैसे हो सकता है। हम लोग समाधान की दिशा में काम करने हेतु संकल्पित हैं।

    श्री राय ने बताया कि सेमिनार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जमशेदपुर के सभी प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में 6 सितंबर के सेमिनार की सूचना पहुंचाई जा रही है। हर संस्थान से एक प्रतिनिधि को सेमिनार में सम्मानित किया जाएगा। उक्त प्रतिनिधि का निर्णय संस्थान ही करेगा, जिन्हें सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सुबह 9.30 बजे से होगा।

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश
    Next Article पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    Related Posts

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    September 2, 2026

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    September 2, 2026

    भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता अभियान

    शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व

    डैम में डूबे युवक का शव बरामद

    मलेरिया जांच अभियान के लिए डीसी को पत्र

    कौवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल मे मिला परशुडीह के इलेक्ट्रिशियन का शव

    कोल्हान पुलिस को मिली बड़ी सफलता,निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.