जमशेदपुर में बेलगाम अपराधियों ने दिनदहाड़े अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना गोविन्दपुर थाना क्षेत्र की है. जहां ख़ाकरीपाड़ा एसडी स्कूल के समीप अश्विनी कुमार नामक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब अश्विनी शेषनगर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. गोली अश्विनी के कंधे में लगी. जिसे स्थानीय लोगों ने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है बताया जा रहा…
Author: Devanand Singh
आवश्यकता आज की…… राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा क्यों न देश में हर तरह के चुनाव लड़ने के लिए किसी परीक्षा का आयोजन किया जाये और सरकारी नौकरी की तरह राजनीति में प्रवेश के लिए उनके चरित्र का भली- भांति सत्यापन किया जाये? छोटे स्तर पर कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और सांसदों के लिए इंडियन पोलिटिकल सर्विस के एग्जाम रखने में में हर्ज क्या है? आखिर सरकारी नौकरी और राजनीति है तो देश सेवा ही? राजनेताओं को विशेष अधिकार क्यों दिए जाने चाहिए? क्या आरोप पत्र दाखिल व्यक्ति…
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति – संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश की अनुमन्यता प्रदान करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। अब संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्राप्त होगा। मालूम हो कि पूर्व में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ देने का प्रावधान नहीं था। मामला जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश देने की स्वीकृति प्रदान की है। …
किंग खान का एक्सडीडेंट : लॉस एंजिल्स से सर्जरी के बाद शाहरुख खान लौटे मुंबई मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक शूट के लिए यूएस के लॉस एंजिलिस में थे, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के नाक में चोट लगने से खून बहने लगा और इसको रोकने के लिए एक्टर का एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में किंग खान एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, जहां उनके नाक में चोट लग गई है. इस हादसे की वजह से एक्टर की नाक…
पीपीपी मोड से बनने वाले सैनिक स्कूल का अमित शाह ने किया शिलान्यास, बोले- यहां भारत माता की सेवा करने वाले होंगे पैदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार 4 जुलाई को गुजरात के मेहसाणा में देश के पहले सहकारिता से संचालित सैनिक स्कूल का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से लोगों को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश के विकास की गति बढ़ी है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की प्रक्रिया में सहकारी समितियों, कॉर्पोरेट्स, गैर सरकारी संगठनों के साथ आम जन को भी शामिल…
चुनावी वादे को पूरा करने सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने से रोकना चाहती है बाइडन सरकार न्यूयार्क. बाइडन प्रशासन इस तरह के शोधकार्यों को बढ़ावा देने का मन बना रहा है जिससे सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली किरणों को ही रोका जा सके. और यह सब काम किसी एक देश के खिलाफ नहीं बल्कि पूरी की पूरी पृथ्वी को बचाने के लिए किया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सराकर ऐसा ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए कर रही है. अमेरिकी सरकार ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए…
राजस्थान: गडकरी ने किया 5600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ रुपये की लागत की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। गडकरी ने मंगलवार को ट्वीट किया राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ रुपए लागत की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यकम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि 219 किमी लम्बी जिन चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनकी अनुमानित लागत 3,775 करोड़ रुपये है। …
CM शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मियों के बराबर मिलेगा वेतन संविदा कर्मचारियों को प्रतिवर्ष अनुबंध की प्रकिया आज से समाप्त की जाती है. उन्हे नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा. उक्ताशय की घोषणा सीएम शिवराजसिंह चौहान ने राजधानी भोपाल स्थित मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में संविदा कर्मचारियों के प्रांतीय सम्मेलन में की है. इस घोषणा के बाद एमपी के करीब डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों को सालना कान्ट्रैक्टर कल्चर से मुक्ति मिल गई है.सीएम शिवराजसिंह चौहान ने आगे कहा कि आपकी कार्यकुशलता, आपकी दृष्टि नियमित कर्मचारियों से रत्तीभर भी कम नहीं है. कई मायनों में…
भाजपा पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की खड़ी कार में आग, शॉर्ट सर्किट या प्रतिद्वंदिता पुलिस मामले की जांच में जुटी गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाबासा में भाजपा पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की खड़ी कार में अचनाक आग लग गई. घटना देर रात करीब 1.30 से 2.00 के बीच की बताई जा रही है. अचानक आग देख पड़ोसियों की नीद टूटी तो घटना के बारे में दिनेश कुमार को पड़ोसियों के द्वारा इस सूचना मिली पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया गया. लेकिन इस बीच गाड़ी का बहुत सारा हिस्सा…
समाहरणालय परिसर में सप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त, कई मामलो का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओ को लेकर आए दर्जनों लोग आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त नें क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हो उक्त समस्याओं के निष्पादन हेतु सभी…
