Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

    गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन

    परेड में शामिल होंगे 8 प्लाटून, विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएगी आकर्षक झांकियां

    21 से 23 जनवरी तक होगा परेड का पूर्वाभ्यास, 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल

    26 जनवरी की सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चें देंगे देश प्रेम के गीत-संगीत पर अपनी प्रस्तुति

     

     

    75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी व निजी कंपनियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए ।

    भव्यता से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

    जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया । उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा । विभिन्न विभागों द्वारा निकाले जाने वाले झांकियों के अलावा इस वर्ष अबुआ आवास तथा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की भी झांकी को शामिल करने का निर्णय लिया गया । संध्या में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन का निर्णय लिया जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत गीत-संगीत पर प्रस्तुति दी जाएगी।

     

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक करेंगे परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

    जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष 1 प्लाटून जैप-6, 3 प्लाटून जिला पुलिस बल (सहायक पुलिस सहित), 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा 2 प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के प्लाटून को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया । परेड का पूर्वाभ्यास 21 एवं 22 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान गोलमुरी तथा 23 जनवरी को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा । 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे ।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडोतोलन का निर्देश दिया गया । साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की साफ सफाई किए जाने का निर्देश दिया गया । समारोह स्थल की ससमय साफ-सफाई एवं आवश्यक तैयारी के लिए जेएनएसी को जुस्को प्रबंधन से समन्वय बनाने, आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि व्यवस्था संबन्धी दायित्व सौंपते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

    बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीसीएलआर सह नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी हेडक्वार्टर 1, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य का तीन दिवसीय दौरा

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.