Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13434 डाउन मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस का पाकुड़ में ठहराव मकर संक्रांति पर 14 को नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन तय
    Breaking News झारखंड

    13434 डाउन मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस का पाकुड़ में ठहराव मकर संक्रांति पर 14 को नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन तय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    13434 डाउन मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस का पाकुड़ में ठहराव मकर संक्रांति पर दिनांक 14 जनवरी 2024 (रविवार)को नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया है।इस कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री श्री राव साहब पाटिल दानवे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउड़ी,राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का आगमन सुनिश्चित है।

     

     

    इस कार्यक्रम को लेकर हावड़ा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुजीत कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडलीय अभियंता राजीव रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया।मौके पर सहायक अभियंता विश्वनाथ मंडल,यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता(कार्य) रामपुरहाट मुकेश कुमार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष-सह-ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे सचिव संजय कुमार ओझा,सुशील साहा,अनिकेत गोस्वामी,कनिय अनुभाग अभियंता(कार्य)परितोष रंजन मौजूद थे।प्लेटफार्म संख्या एक पर हावड़ा छोड़ पर खाली स्थान को देखकर सुरक्षा मानकों देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुजीत कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का मंच बनाने का आदेश दिया। माननीय रेल राज्य मंत्री माननीय राव साहब पाटील दानवे,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउड़ी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के द्वारा प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम संपन्न करने के उपरांत प्लेटफार्म संख्या दो पर मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना करेंगे।

     

     

    ईजरप्पा के अध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि रेलवे प्रशासन के द्वारा शहर के गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम दिवस पर आमंत्रित किया जाएगा।प्लेटफार्म संख्या एक पर उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी,जिसकी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।कार्यक्रम के सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।इसके लिए यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा काफी तत्पर दिखे साथ ही कार्यक्रम में समय कोमनलुप लाइन को खाली रखते हुए सुरक्षा बलों के पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित किए जाने पर चर्चा की गई।इस क्रम में आगंतुकों की संख्या को देखते हुए किसी तरह की अनहोनी ना हो इस पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत और अमेरिका के बीच होगा पहला मुकाबला- झारखंड में आयोजित एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर का पहला मैच 13 जनवरी को
    Next Article स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.