झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हुए हैं। भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गिरिडीह से रांची जाने के क्रम में जैनामोड पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने यह माना है कि उनके सामने मिशन 2024 की बड़ी चुनौती है और वह चुनौती का पूरी ताकत से सामना करते हुए झारखंड को बेहतर झारखंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री बाबूलाल मरांडी ने कहां है कि उन्हें जो ताज मिला है वह कांटो भरा है, वैसे भी ताज काटो…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपनी छात्र परिषद का चयन करने के लिए 5 जुलाई 2023 को अलंकरण समारोह आयोजित किया। कैबिनेट का चुनाव हुआ और निम्नलिखित छात्रों को विभिन्न पदों पर चुना गया: प्रतीक शर्मा और XII-A2 की आस्था शर्मा को अध्यक्ष के रूप में चुना गया, X-C के अनिर्बान दास और X-c की अरीबा रशीद को छात्र छात्र नेता और IX-A के आयुष कुमार और IX B की आंचल अग्रवाल को सहायक छात्र नेता के रूप में चुना गया।
UCC के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मुहिम, लोगों से अपील- दर्ज कराएं इसका विरोध नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुधवार को एक पत्र जारी कर लोगों से अपील की है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं। चिट्ठी के जरिए एक बार कोड भी दिया गया है, जिसको स्कैन करके अपनी राय सीधे भारत के विधि आयोग तक पहुंचा जा सकते हैं। चिट्ठी के माध्यम से यह अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा लोग समान नागरिक संहिता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं।ऑल…
महाजनसंपर्क अभियान के तहत उलीडीह मंडल स्तिथ कलिका नगर में जनसंपर्ककि या गया | इस जन समर्थन कार्यक्रम में कलिका नगर स्तिथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू प्रजापति के घर से शुरू करके पुरे कलिका नगर में घर घर जाकर और दुकानदारों को मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए जाए जनकल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस जनसंपर्क अभियान में अगवाई युवामोर्चा के अध्यक्ष राहुल कुमार ने की इस कार्यकर्म में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल व्यपारिक प्रकोस्ट्क के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेन्दर पासवान…
सब्जियों पर महंगाई की मार: टमाटर 160 रुपए के पार, हरी मिर्च और अदरक ने भी बिगाड़ा स्वाद नई दिल्ली. देश में इस वक्त टमाटर महंगाई की आंसू रुला रहा है. देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कहीं 100 से 120 रुपये प्रति किलो तो कहीं 120 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. मंगलवार को पूरे मुंबई के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत 160 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है. व्यापारियों को आशंका है कि कुछ दिनों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच…
जमशेदपुर में बेलगाम अपराधियों ने दिनदहाड़े अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना गोविन्दपुर थाना क्षेत्र की है. जहां ख़ाकरीपाड़ा एसडी स्कूल के समीप अश्विनी कुमार नामक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब अश्विनी शेषनगर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. गोली अश्विनी के कंधे में लगी. जिसे स्थानीय लोगों ने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है बताया जा रहा…
आवश्यकता आज की…… राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा क्यों न देश में हर तरह के चुनाव लड़ने के लिए किसी परीक्षा का आयोजन किया जाये और सरकारी नौकरी की तरह राजनीति में प्रवेश के लिए उनके चरित्र का भली- भांति सत्यापन किया जाये? छोटे स्तर पर कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और सांसदों के लिए इंडियन पोलिटिकल सर्विस के एग्जाम रखने में में हर्ज क्या है? आखिर सरकारी नौकरी और राजनीति है तो देश सेवा ही? राजनेताओं को विशेष अधिकार क्यों दिए जाने चाहिए? क्या आरोप पत्र दाखिल व्यक्ति…
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति – संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश की अनुमन्यता प्रदान करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। अब संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्राप्त होगा। मालूम हो कि पूर्व में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ देने का प्रावधान नहीं था। मामला जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश देने की स्वीकृति प्रदान की है। …
किंग खान का एक्सडीडेंट : लॉस एंजिल्स से सर्जरी के बाद शाहरुख खान लौटे मुंबई मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक शूट के लिए यूएस के लॉस एंजिलिस में थे, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के नाक में चोट लगने से खून बहने लगा और इसको रोकने के लिए एक्टर का एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में किंग खान एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, जहां उनके नाक में चोट लग गई है. इस हादसे की वजह से एक्टर की नाक…
पीपीपी मोड से बनने वाले सैनिक स्कूल का अमित शाह ने किया शिलान्यास, बोले- यहां भारत माता की सेवा करने वाले होंगे पैदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार 4 जुलाई को गुजरात के मेहसाणा में देश के पहले सहकारिता से संचालित सैनिक स्कूल का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से लोगों को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश के विकास की गति बढ़ी है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की प्रक्रिया में सहकारी समितियों, कॉर्पोरेट्स, गैर सरकारी संगठनों के साथ आम जन को भी शामिल…
