Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड का निर्माण नहीं, बिहार का बंटवारा हुआ था , वृहत्तर झारखंड का सपना आज भी अधूरा : आनंद मोहन
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति

    झारखंड का निर्माण नहीं, बिहार का बंटवारा हुआ था , वृहत्तर झारखंड का सपना आज भी अधूरा : आनंद मोहन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड का निर्माण नहीं, बिहार का बंटवारा हुआ था , वृहत्तर झारखंड का सपना आज भी अधूरा : आनंद मोहन

    पूर्व सांसद आनंद मोहन व् लवली आनद ने अपने निजी झारखण्ड दौरे के बीच राष्ट्र संवाद से बात करते हुए कहा की ” सर्वप्रथम हम आप सबको नव वर्ष की मंगल कामनाएं देते हैं। नया साल झारखंड सहित आप सबकी जिंदगी में सुख ,शांति और समृद्धि लाए, यह कामना है। यह झारखंड का निर्माण नहीं, बिहार का बंटवारा था।
    जिन्होंने “वृहत्तर झारखंड” का सपना देखा था, वह कुछ और था।जिसमें बिहार के साथ – साथ उड़ीसा , बंगाल और छत्तीसगढ़ के बड़े भू भाग भी शामिल थे।

     

     

    श्री आनद मोहन ने कहा की ” पहली बार “बिहार पीपुल्स पार्टी” ने कहा था कि बंटवारा समस्या का समाधान नहीं है। मेरी सरकार आई तो यहां के मूलवासी आदिवासियों को हम टुकड़े में नहीं , पूरा बिहार देंगे।
    बिहार के मुख्यमंत्री के मामले में सभी जाति – धर्म को जब प्रतिनिधित्व मिला तो गलती से एक बार भी आदिवासी को क्यों नहीं ?
    एक पार्टी जो यहां तो खुद को ताकतबार समझती थी, पर संयुक्त बिहार में वोट के मामले में लालू जी हार जाती थी , ने सिर्फ़ राज करने के उद्देश्य से बिहार का बंटवारा कर दिया।

     

     

    श्री आनद मोहन ने कहा की “कमोबेस यही कहानी यूपी के बंटवारे और उत्तराखण्ड के निर्माण की भी है।
    जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदाओं में सबसे अमीर राज्य अपनी स्थापना के ढ़ाई दशकों बाद भी एक अति सुंदर और अत्यंत समृद्ध प्रदेश क्यों नहीं बन पाया! यह सवाल आज भी मुंह चिढ़ाता खड़ा है।
    वे कौन लोग हैं जो झारखंड के हितों का गला घोंट रहा है! उसके संसाधनों को लूट कर अपनी तिजौरियां भर रहा है?
    मेरी राय में इसे अपनी जागीर समझ जो काम पहले बिहार के कुछ सत्ताधारी नेता कर रहे थे, उस भूमिका में आज देश के चंद उद्योगपति हैं।
    अगर झारखंड वासियों को अपने मुस्तकबिल के वास्ते खड़ा होना है तो इन लूटेरों के खिलाफ़ एकजुट लड़ाई – लड़नी ही होगी।
    जातीयता से कोई एमएलए – एमपी बन सकता है,समाज नहीं बन सकता ।उसी तरह धार्मिक उन्माद से संभव है, केंद्र और राज्यों में सरकारें बन जाएं, पर देश नहीं बन सकता।

     

     

    मैं जाति युद्ध को रोटी युद्ध और धर्म युद्ध को रोजी युद्ध में बदलने के संकल्प के साथ झारखंड आया हूं
    और झारखंड सहित देश के युवाओं और मूल वासियों को भरोसा दिलाता हूं कि उनके हितों के निर्णायक संघर्ष में साथ हूं।
    मंदिर निर्माण का हार्दिक स्वागत है।लेकिन मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहूंगा कि मंदिर को मंदिर ही रहने दें, इसे किसी पार्टी का दफ़्तर न बनाएं।
    धर्म और अध्यात्म मोक्ष प्राप्ति का मार्ग है, संसद और विधानसभाओं तक जाने की सीढ़ी नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूकंप के झटकों से थर्राया दिल्ली-एनसीआर, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2, घरों, दफ्तरों से निकले लोग
    Next Article रांची:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए रियाजुद्दीन खान

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.