पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल के न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने बताई मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नो वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल अंतर्गत न्यू केबुल क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर…
Author: Devanand Singh
हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र के nh-33 रोमी के समीप सड़क दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे । बताया जाता है कि तेज रफ्तार में आ रही सुमो विक्टा वाहन अनियंत्री हो गई जिसके बाद चार पहिया वाहन सुमो सड़क किनारे कुएं में यात्री सहित जा गिरा । स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन बुलाकर सभी को बाहर निकाल लिया गया था । गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है वहीं सभी घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत बता दिया…
भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने कहा भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी को मिलने से संगठन और भी काफी मजबूत होगी ,जिसका लाभ आने वाले लोकसभा एवं विधान सभा में देखने को निश्चित रूप से मिलेगा।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा (पप्पु ) ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर दि बधाई। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सह भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा (पप्पु) ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दिया है। उन्होंने कहा है कि बाबूलाल मरांडी जन जन के नेता है। इनके नेतृत्व में राज्य में भाजपा को नयी शक्ति व ऊर्जा मिलेगी। भाजपा संगठन के लिए बाबूलाल मरांडी उत्प्रेरक का काम करेंगे।
भरत सिंह ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिया बधाई जमशेदपुर 4 जुलाई – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी जी को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से राज्य में भाजपा का नेतृत्व अनुभवी हाथों में चला गया है। श्री मरांडी जी अपने कुशल नेतृत्व के लिए…
पतरातू पुलिस ने चोरी के 6 बाइक के साथ 6 को गिरफ्तार किया रामगढ़: रामगढ़ की पतरातू पुलिस ने अंतर जिला वाहन चोर गिरोह के चार अभियुक्तों को चोरी के बाइक के साथ पकड़ा है। सभी अभियुक्त रांची और रामगढ़ जिला के निवासी हैं। रामगढ़ एसपी पीयूष कुमार पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पतरातू के टेरपा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोका तो वे भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों को धर दबोचा इसके बाद पूरे गैंग का…
लौहनगरी जमशेदपुर के शहरी चकाचौंध के बीच दम तोड़ती जिंदगियां पिछले 6 महीने में 164 सड़क दुर्घटनाओं में 99 मौत ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल कहने को तो लौहनगरी जमशेदपुर को मिनी मुंबई का दर्जा प्राप्त है. कंपनी कमांड एरिया को छोड़ गैर कंपनी इलाकों की सड़कों का खस्ताहाल है. आए दिन सड़क दुर्घटनाओं ने न केवल जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है बल्कि जिला प्रशासन और प्रशासनिक व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार…
धनबाद के गोविंदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव एनएच-19 के किनारे लहू लुहान अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और डीएसपी अमर कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर धनबाद एसएनएमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने उक्त कोचिंग संचालक अनिल रजक एवं एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व पुलिस ने शव…
अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सरकार के कामकाज पर पुस्तिका जारी महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पिछले एक साल में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख करते हुए मंगलवार को एक पुस्तिका जारी की। मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने पिछले एक साल में किए कामों का उल्लेख करते हुए पुस्तिका का विमोचन किया। गौरतलब है कि रविवार को अजित पवार की अगुवाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नौ विधायकों के सरकार में शामिल होने के बाद मंत्रिमंडल की यह पहली साप्ताहिक बैठक…
महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर राजमार्ग पर बने एक होटल में जा घुसा जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और…
