चिराग पासवान ने घायल सिग्रीवाल से अस्पताल में की मुलाकात एंकर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज पटना पहुंचते हैं गुरुवार को डाकबंगला चौराहा पर हुए लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए भाजपा सांसद केजरीवाल से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम जाना बताते चलें कि भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल गुरुवार को डाक बंगला चौराहा पर हुए लाठीचार्ज में घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें आईजीएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिराग पासवान पहुंचकर उनसे मुलाकात की
Author: Devanand Singh
प्रतिनिधियों के मौजूदगी में एक जेसीबी एवं हाईवा से चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहीद मैदान के कचरा को उठाकर समतलीकरण कर मैदान का सुंदरीकरण किया गया। इसके अलावे रोड नंबर 5 एवं 6 के अंतिम छोर पर मुख्य सड़क के किनारे विगत कई वर्षों से रखे हुए कचड़ा का ढेर को उठाव कर सड़क का चौड़ीकरण किया गया। जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाया लगातार जारी रहेगा। बागबेड़ा कॉलोनी एवं आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को…
किसान भाइयों के लिए आवश्यक सूचना : जिला में खाद की बिक्री में DBT पूर्णरूपेण हुआ लागु पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि जिला में खाद की बिक्री में DBT ( प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) पूर्णरूपेण लागु होने के पश्चात सभी पंजीकृत खुदरा उर्वरक विक्रेताओं (Retailer) द्वारा अपने बिक्री केन्द्रों से उर्वरक की बिक्री Point Of Sale (POS) मशीन, एंड्राइड फोन, डेस्कटॉप / लैपटॉप के माध्यम से कर रहे हैं। किसान भाई उर्वरक खरीदते समय आधार कार्ड एवं मोबाइल अवश्य लेकर जाएं साथ ही संपर्क रहित (Contactless) खरीदारी हेतु आधारकार्ड से लिंक…
जमीन दखलदिहानी नहीं मिलने पर आत्मदाह करने पहुंचा पीड़ित प्रशासन की उदासिनता से परेशान कदमा निवासी बहादुर टुडू शनिवार को आत्मदाह करने उपायुक्त कार्यालय पहुंच गया. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ. दरअसल बहादुर टुडू की मानगो स्थित बालीगुमा में डेढ़ कट्ठा जमीन है जिसे भूमाफियाओं द्वारा कब्जा लिया गया था. मामला 35 साल कोर्ट में चला. कोर्ट ने बहादुर टुडू के पझ में फैसला सुनाया. बावजूद इसके प्रशासन द्वारा बहादुर टुडू को दखलदिहानी नहीं दी जा रही थी जिससे परेशान होकर बहादुर टुडू आत्मदाह रहने पहुंचा था. 35…
विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू युवाओं को गोलबंद करने में आगे:आजसू *सुदेश महतो ने युवा सम्मेलन में युवाओं में जोश भरने का काम किया आजसू युवाओं को गोलबंद करने में जुट गया है….. केंद्रीय कार्यालय में मिलन समारोह आयोजन कर सैकड़ो युवाओं को पार्टी की सदस्यता आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने दिलाई . इस कार्यक्रम में आजसू नेताओं ने युवाओं को आगे आकर राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया …इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने युवाओं को गोलबंद होकर हेमन्त सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की बात कही….सुदेश महतो ने…
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश और पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेई समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला। प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के साथ बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं…
मिशन 2024 की तैयारी तेज विशेष मतदाता पुनरीक्षण के द्वितीय चरण में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण गम्हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में दिया गया प्रशिक्षण, एसडीओ रहे मौजूद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देशभर में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत नए मतदाताओं को जोड़ना, मतदाता सूची से नाम हटाना, मतदाताओं के पते में सुधार करवाने का काम किया जा रहा है. इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एक चरण का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है. दूसरे चरण के तहत विशेष…
फर्जी पदाधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने बाले गिरोह का पर्दाफाश । दुमका / मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागडुबबी के रहने वाले भीम मरांडी ने दिनांक 12जुलाई को नगर थाना दुमका में यह लिखित सुचना दी कि राहुल कुमार एवं अन्य लोग अपने को डीटीओ परिवहन पदाधिकारी बता लोगों से वाहक चैंकिंग के नाम पर अवैध वसुली कर रहे हैं और जो लोग पैसे नहीं देते हैं उनका मोबाइल छीन लेते हैं । उनके साथ भी ऐसा ही किया गया । नगर थाना में कांड दर्ज होने के बाद दुमका एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ नूर…
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती जोबा माझी की बैठक पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती जोबा माझी के अध्यक्षता एवं जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल व पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर की मौजूदगी में जिला खनिज फाउंडेशन अंतर्गत 6 डॉक्टर ऑन व्हील्स के संचालन का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रथम चरण में आज 3 वाहन इकाइयों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया, जो आनंदपुर और मनोहरपुर, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान करेगी। जिला…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देश पर बिहार की दमनकारी नीतीश-तेजस्वी सरकार के कृत्यों की जानकारी लेने पहुंचे जांच दल के सदस्यों के साथ झारखंड के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जांच समिति के संयोजक रघुवर दास जी एवं जाँच दल के सदस्यों ने बैठक की। इससे पूर्व पटना पहुँचने पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी ने रघुवर दास जी एवं जाँच दल के नेताओं का अभिनंदन किया।
