Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीसीसीआई अवॉर्ड्स का ऐलान, शमी, गिल और बुमराह बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    बीसीसीआई अवॉर्ड्स का ऐलान, शमी, गिल और बुमराह बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीसीसीआई अवॉर्ड्स का ऐलान, शमी, गिल और बुमराह बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

     

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का वार्षिक अवॉर्ड का ऐलान हुआ है. ये अवॉर्ड फंक्शन 4 साल के बाद हुआ है. इस अवॉर्ड फंक्शन में मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला. भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर शुभमन गिल को पॉली उमरीगर बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला है. भारत की टेस्ट टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल को साल 2022-23 दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड मिला है. उन्होंने ये अवॉर्ड सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिला है.

     

     

     

    रियान पराग को साल 2022-23 में सीमित ओवरों में बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड मिला है. पराग के अलावा ऋषि धवन को साल 2020-21, 2021-22 में सीमित ओवरों में बेस्ट ऑलराउंडर चुना है. 2019-20 साल के लिए ये अवॉर्ड बाबा अपराजित को चुना गया है. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सरफराज खान को साल 2021-22 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए माधवराव सिंधिया अवॉर्ड मिला है. 2022-23 सीजन के लिए मयंक अग्रवाल के हिस्से ये अवॉर्ड आया है. वहीं 2019-20 सीजन के लिए राहुल दलाल के हिस्से ये अवॉर्ड आया है.

     

     

     

    अवॉर्ड विनर की पूरी लिस्ट

    शुभमन गिल- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23)
    जसप्रीत बुमराह- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2021-22)
    रविचंद्रन अश्विन- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21)
    मोहम्मद शमी- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)
    रवि शास्त्री- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
    फारूख इंजीनियर- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- यशस्वी जायसवाल (2022-23)
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- श्रेयस अय्यर (2021-22)
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अक्षर पटेल (2020-21)
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- मयंक अग्रवाल (2019-20)
    दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट, 2022-23)
    दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- यशस्वी जायसवाल (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, 2022-23)

    लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)
    बाबा अपराजित, ऋषि धवन और रियान पराग
    लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)
    एमबी मुरासिंह, शम्स मुलानी और सारांश जैन
    माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
    जयदेव उनादकट, शम्स मुलानी और जलज सक्सेना
    माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
    राहुल दलाल, सरफराज खान और मयंक अग्रवाल

     

     

    इन महिला खिलाड़ियों को भी मिले अवॉर्ड
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- प्रिया पुनिया (2019-20)
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- शेफाली वर्मा (2020-21)
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- सब्बीनेनी मेघना (2021-22)
    बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अमनजोत कौर (2022-23)
    बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- दीप्ती शर्मा (2019-20 और 2022-23)
    बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- स्मृति मंधाना (2020-21 और 2021-22)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर होगी तबादला , लिस्ट तैयार
    Next Article कंगना रनौत की पॉलिटिकल पीरियड ड्रामा ‘इमरजेंसी’ जून में होगी रिलीज

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.