Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प.बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: TMC नेता शाहजहां के घर रेड, ताला तोड़कर घुसी टीम
    Breaking News Headlines

    प.बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: TMC नेता शाहजहां के घर रेड, ताला तोड़कर घुसी टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प.बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: TMC नेता शाहजहां के घर रेड, ताला तोड़कर घुसी टीम
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में बुधवार की सुबह ईडी का एक बार फिर एक्शन दिखा है. फरार चल रहे टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है. फरार टीएमसी नेता शाहजहां के घर पर ईडी की टीम ताला तोड़कर घुसी है. ईडी की टीम के साथ सेंट्रल फोर्स की टीम भी मौजूद है. टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर से लेकर सड़क तक सेंट्रल फोर्स की तैनाती की गई है. ईडी की टीम के साथ करीब 100 जवान हैं, जिन्होंने टीएमसी नेता के घर को चारों ओर से घेर रखा है. बता दें कि ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है.

     

     

     

    बता दें कि राशन घोटाला मामले में इससे ठीक 19 दिन पहले ईडी की टीम टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी, जहां टीएमसी नेता के समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था, जिसमें कई अधिकारी चोटिल हो गए थे. सूत्रों की मानें तो स्थानीय पुलिस चाहती थी कि पूरी तलाशी की वीडियोग्राफी राज्य पुलिस द्वारा की जाए, जिसे ईडी ने अस्वीकार कर दिया है. दो गवाह होंगे जो छापेमारी के समय पुलिस के साथ रहेंगे. इस बात का आश्वासन ईडी ने दिया है.

     

     

    स्थानीय पुलिस के सूत्रों का कहना है कि इस बार ईडी ने शाहजहां के आवास पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया था. उधर, बंगाल पुलिस ने भी घटना के बाद तीन एफआईआर दर्ज की थीं, जिनमें से एक केस स्थानीय लोगों की शिकायत पर आधारित थी कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी इलाके में हंगामा कर रहे थे. बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस की जांच पर 31 मार्च तक रोक लगा दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकंगना रनौत की पॉलिटिकल पीरियड ड्रामा ‘इमरजेंसी’ जून में होगी रिलीज
    Next Article अयोध्या: दूसरे दिन भी उमड़ा आस्था का सैलाब, राम जन्मभूमि पथ जाने वाले सभी मार्ग बंद

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.