राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- राफेल डील ने दिलाया बैस्टिल डे परेड का टिकट नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा पूरी हो चुकी है. अब वे यूएई पहुंच चुके हैं. फ्रांस में पीएम मोदी कई समझौते किए और नामचीन शख्सियतों से मुलाकात की. वे बैस्टिल डे परेड में भी शामिल हुए. पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. हालांकि अब भारत में राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा. उन्होंने…
Author: Devanand Singh
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया एमपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक भोपाल. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है. यानी चुनाव में सभी महत्वपूर्ण निर्णय उनकी सहमति से ही होंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही पार्टी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया है. नरेन्द्र सिंह तोमर…
यूपी : हेट स्पीच मामले में आजम खान को 2 साल की सजा, रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला रामपुर. समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को हेट स्पीच केस में दोषी ठहराया गया है. रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो साल सजा और 2500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई. यह मामला साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके दिए बयानों का है. आजम खान ने साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था. तब चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज कराए गए थे. इनमें एक मामला शहजादनगर थाने…
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाने को नवनिर्मित नए भवन में शिफ्ट किया गया इस भवन का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने फीता काटकर किया, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस थाने परिसर को आम जनता के सुपुर्द कर दिया गया टाटा स्टील द्वारा प्राप्त भूमि में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से बने बर्मामाइंस थाने के नए भवन को आम जनता के सुपुर्द कर दिया गया है जिले के एस एस पी प्रभात कुमार ने बर्मामाइंस थाने के नए भवन का फीता काटकर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया, इस दौरान जिले के तमाम वरीय पुलिस…
जमशेदपुर के बहरागोड़ा एनएच 49 पर झारखंड- ओडिशा सीमा पर जामसोला के पुल पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित टेलर ने तस्करी के लिए ले जा रहे बैलों के झुंड को रौंद दिया, जिससे 7 बैलों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात बैल गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के पशु चिकित्सालय ले जाया गया है. घटना के बाद मवेशी तस्कर मौके से भाग निकले. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पशु तस्कर बैलों को चोरी-छिपे जामशोला बॉर्डर पार कराकर बंगाल ले जा रहे थे.…
भारत की बाढ़ प्रबंधन योजना का क्या हुआ? राष्ट्रीय बाढ़ आयोग की प्रमुख सिफ़ारिशें जैसे बाढ़ संभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक मूल्यांकन और फ्लड प्लेन ज़ोनिंग एक्ट का अधिनियमन अभी तक अमल में नहीं आया है। सीडब्ल्यूसी का बाढ़ पूर्वानुमान नेटवर्क देश को पर्याप्त रूप से कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा, अधिकांश मौजूदा बाढ़ पूर्वानुमान स्टेशन चालू नहीं हैं। 2006 में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा गठित एक टास्क फोर्स ने बाढ़ जोखिम मानचित्रण का कार्य पूरा नहीं किया। बाढ़ क्षति का आकलन पर्याप्त रूप से नहीं किया गया। बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रमों के तहत परियोजनाओं के…
एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू, देश में 90 शहरों में परीक्षा केंद्र – 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 100 से 105 प्रश्न पूछे जायेंगे एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा सात जनवरी 2024 को होगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. इसे लेकर जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उक्त नोटिफिकेशन के अनुसार जैट में शामिल होने के लिए 15 जुलाई से लेकर 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. साथ ही…
एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को भेजा निमंत्रण लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने का संकेत दिया था. उन्होंने बिहार में हाल के उपचुनावों में राजग के लिए प्रचार किया था. अब खबर ये आ रही है कि एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चिराग पासवान को निमंत्रण भेजा है. 18 जुलाई को शाम पांच बजे होने वाली बैठक में आने के…
एक-दूसरे को गाली देने से कोई फायदा नहीं”: दिल्ली में आई बाढ़ पर अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में उफनती यमुना नदी से बाढ़ के कारण बंद पड़े तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में से एक को फिर से शुरू होने के बाद कहा कि शेष दो को भी फिर से शुरू किया जाएगा. यदि नदी में जल स्तर कम हो जाता है और अधिक भारी वर्षा नहीं होती है तो इसे खोल दिया जाएगा. हालांकि, मौसम कार्यालय ने शनिवार और रविवार को भी बारिश…
प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे को खत्म करने के बाद आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे. जहां अबू धाबी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मिलेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं.संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान मोदी शीर्ष…
