घाटशिला : सुबह लगभग 6 बजे लोहे के तार पर कपड़ा पसारने के क्रम में लोहे के तार में करंट आ जाने से 60 वर्षीय बासो सोरेन और उसकी बेटी मालती सोरेन की मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद वासो सोरेन की नतनी सुमन और शबनम ने बताया कि सुबह उसकी नानी कपड़ा धो कर लोहे के तार पर जब कपड़ा पसार रही थी। उसी वक्त वह अचानक तार और कपड़े के साथ बेहोश होकर गिर गई। इसी क्रम में उसकी मौसी मालती जी जब बचाने गई थी वह भी इसकी चपेट…
Author: Devanand Singh
बासुकीनाथ धाम में 42 हज़ार भक्तों ने किया जलार्पण । दुमका /राजकीय श्रावणी मेला में 11वें दिन बाबा बासुकीनाथ धाम में 42हजार से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोले नाथ का जलाभिषेक व स्पर्श पुजा किया । श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ धाम में कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ निरन्तर जुट रही है । इस बीच हुई वारिस ने कांवरिया बंधुओं की कठिनाइयां में थोड़ी कमी लाई है । । श्रावणी के 11वें दिन बाबा बासुकीनाथ मंदिर सुबह 2.45बजे खोला गया । पुरोहित पुजा संपन्न होने के बाद 4बजे सुबह से…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के पहले दिन मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के सरकारी स्कूलों में योग शिक्षक की नियुक्ति की मांग की झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ द्वारा आयोजित दो दिवसीय (14-15 जुलाई) राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में हिस्सा लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं, इस अवसर पर देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं! इस शिविर में मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं को मजबूती…
पटना लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता की मौत के लिए जांच समिति का गठन, रघुवर दास होंगे संयोजक शनिवार को जांच समिति करेगी दौरा रांची :भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जल्द सौंपेगी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास को पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना स्थित सभागार में मोबाइल वितरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया 180 खोए मोबाइल को मोबाइल मालिकों को वापिस किया गया, अब तक जिले में कुल 1140 खोए हुए मोबाइल पुलिस के पहल पर वापिस किए जा चुके हैं जमशेदपुर पुलिस द्वारा एक सराहनीय कदम जिले के एसएसपी के दिशा निर्देश पर उठाया गया है सीनियर एसपी प्रभात कुमार के पहल पर लगातार जिले में खोए हुए मोबाइल को उनके मालिकों को वापस किया जा रहा है सर्वप्रथम 24 दिसंबर 2022 को प्रथम चरण में अट्ठासी मोबाइल बांटे गए थे अब…
स्कूल में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा टीम द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल मैं विद्यार्थियों एवं शिक्षको को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजम किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा विद्यार्थियों एवम शिक्षिकाओ, शिक्षको को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर…
रामगढ़ -ट्रेलर की चपेट में आया टैंकर, बड़ा हादसा टला, घाटी में तेल का रिसाव.. स्कार्पियो सहित कई बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, डीजल लूटने की मची रही होड़.. रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में हुई दुर्घटनाएं ,सुबह एक एलपी ट्रक के ब्रेकफेल होकर पलटने की घटना के बाद एक टैंकर संख्या जेएच 02बी 5776 को एक ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। इससे घाटी में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटना में टैंकर का एक चेंबर फट गया। इससे चेंबर से डीजल का रिसाव होने लगा। बीच सड़क पर टैंकर से डीजल बहने लगा।…
रामगढ़ कुज्जू ओ पी पुलिस द्वारा 370 पेटी लगभग 10 लाख का शराब किया जप्त रामगढ़: रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम के द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2023 को कुज्जू ओ०पी० क्षेत्र के दिगवार एन एच -33 सड़क पर चेकिंग के क्रम में रांची की तरफ से आ रही है ट्रक नं० पीयू 52 जीए 4959 को रोका गया। जिसके डाला को चेक करने पर उसपर रुई लोड पाया गया। रुई. के अंदर छुपाकर रखा…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एचडीएफसी बैंक रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एचडीएफसी बैंक सीएसआर के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, कृषि आदि क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार…
झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। रोड नंबर 16 बारी कॉलोनी नियर यूनिफॉर्म के सामने, रोड नंबर 15 ए बारी कॉलोनी रोड के ऊपर से लेकर नीचे तक, पालम स्ट्रीट क्रॉस रोड ए, क्रॉस रोड नंबर बी, क्रॉस रोड नंबर सी, क्रॉस रोड नंबर डी, इन क्षेत्रों में खराब पड़ी हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया |अंसार खान ने बताया बारिश होने के कारण…
