Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज से भक्तों के लिए खुले राम मंदिर के कपाट, मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय धर्म राष्ट्रीय

    आज से भक्तों के लिए खुले राम मंदिर के कपाट, मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आज से भक्तों के लिए खुले राम मंदिर के कपाट, मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार
    अयोध्या का ऐतिहासिक राम मंदिर आज से भक्तों के लिए खुल गया है. सोमवार को पीएम मोदी के हाथों से रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार तड़के राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए. राम मंदिर खुलने के समय से पहले ही परिसर के बाहर हजारों की संख्या में श्रद्धालु खड़े रहे. जैसे ही मंदिर प्रबंधन की ओर से कपाट खोले गए, वैसे ही लोगों का रेला उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं की भीड़ के वीडियो जारी किए गए हैं. कड़ाके की ठंड में भी लोगों का उत्साह कम नहीं दिखा.

     

     

     

    आज यानी मंगलवार को रामलला के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार देखी जा रही है, जो सालों तक टेंट में रहे रामलला को भव्य महल में देखने को लालायित हैं. भक्त सुबह (7:00 बजे से 11:30 बजे तक) और दोपहर (2:00 बजे से शाम 7:00 बजे) के दौरान रामलला के दर्शन कर सकते हैं. राम मंदिर परिसर में सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. उन्हें संभालने में सुरक्षाकर्मियों को भी मुश्किलें आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है.

     

     

     

    श्रीराम जनभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, हर दिन रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होंगे. मंदिर परिसर पूरे दिन 9 घंटे तक खुलेगा. सुबह 7 बजे से 11.30 बजे और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे से दर्शन हो सकेंगे. दिन में दो बार रामलला की आरती की जाएगी. आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को पास दिए जाएंगे. पास के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. आरती में एक साथ 30 लोग ही शामिल हो सकेंगे. सरकारी आईडी के साथ जन्मभूमि परिसर में बने ऑफिस या फिर ट्रस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट से पास प्राप्त किया जा सकता है.

    • ‘आरती’ या ‘दर्शन’ में हिस्सा लेने के लिए श्रद्धालु ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पास ले सकते हैं.
      कैसे बुक करें ऑनलाइन पास?
    • अयोध्या राम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    • लॉग इन करने के लिए अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करें.
    • मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी से अपनी पहचान सत्यापित करें.
    • ‘माई प्रोफाइल’ ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
    • आरती या दर्शन के लिए अपना पसंदीदा स्थान चुनें.
    • साइट पर आवश्यक जानकारी दें.
    • अपनी बुकिंग पूरी करने और पास लेने के लिए सभी निर्देशों का पालन करें.
    • बुकिंग सफल होने पर रिसिप्ट लें.
    • प्रवेश से पहले मंदिर काउंटर से अपना पास लें.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीपफेक का शिकार हुईं नोरा फतेही, वायरल वीडियो पर बोलीं: मैं शॉक्ड हूं
    Next Article अयोध्या: राम लला की हर दिन की जाएगी छह बार ‘आरती’,जारी होंगे पास

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    January 16, 2026

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.