राहुल की न्याय यात्रा पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा- बरसात आने पर बाहर निकल आते हैं मेंढक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को हमला करते हुए उनकी तुलना ‘बरसाती मेंढक’ से कर दी। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आई स्मृति ईरानी ने संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन पर तंज करते हुए कहा, “जब बरसात आती है तो छोटे-छोटे मेंढक निकल आते हैं।…
Author: Devanand Singh
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बोले :”हमारे राम लला अब टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में रहेंगे” पीएम मोदी ने कहा, “22 जनवरी, 2024 सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि ये नए युग की शुरुआत है. ये अयोध्या राम मंदिर भारत के उत्कर्ष-उदय का साक्षी बनेगा. लोग इस पल और तारीख को हजार साल तक याद रखेंगे.” देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद लोगों को संबोधित कर रहे हैं। विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के उपरांत पीएम नरेंद्र मोदी ने…
उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा राम मंदिर का सपना पूरा होते ही भावुक हुईं, आंखों में आए आंसू अयोध्या. अयोध्या में 500 साल का रामभक्तों का इंतजार आज खत्म हो गया. श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे ही संपन्न हुईसब ओर श्री राम नाम के उद्घोष गूंजने लगे. मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया. फिर पूजा शुरू की. पीएम ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया. रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं. उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है. राम…
‘आप’ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली में कराया सुंदरकांड पाठ अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह को चिह्नित करने की आम आदमी पार्टी की योजना के तहत, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘सुंदर कांड’ पाठ में भाग लिया। AAP ‘प्राण प्रतिष्ठा (अभिषेक)’ समारोह का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्रा और भंडारे का आयोजन कर रही है। भारद्वाज ने शेख सराय में ‘सुंदर कांड’ पाठ में भाग लिया। आतिशी, दिलीप पांडे और दुर्गेश पाठक जैसे पार्टी के अन्य…
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार में उत्सव, पटना के डाक बंगला चौराहे पर जलेंगे 51000 दीये अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी पटना में भी आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। राजधानी में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन भाजपा विधायक नितीन नवीन के द्वारा किया गया है। यहां आज शाम 51000 दीये जलाए जाएंगे। राज्यपाल खुद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वहीं राम मंदिर के आकार का रथ काफी आकर्षित कर रहा है। …
मंदिर में जाने से रोके जाने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी, कहा- अब पीएम तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज असम के नागांव जिले में स्थित असमी संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन जन्मस्थान पर समय बदलने के कारण प्रशासन ने उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया। इससे नाराज राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर…
जमशेदपुर से सुंदरनगर आज सुबह करीब 7:00 बजे श्रीनिवास अखाड़ा समिति के पास अनूप अग्रवाल का सीमेंट गोदाम में आग लगने का कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ गया दो दमकलों ने आग पर काबू पा लिया आग लगने का कारण पता नहीं सक रहे हैं लोग उन्हें देखा कि आग लगा है शटर का ताला तोड़ के आग की लपट उठने लगी आग लगने का कारण अभी नहीं पता चल पाया है श्रीनिवास अखाड़ा समिति के सदस्य लोग मौजूद थे राजू सिंह,पप्पू वर्मा,रविन्द्र सिंह,रामानंद वर्मा,विकास सिंह,जयकांत सिंह,,जय कृष्णा मिश्रा,पप्पु वर्मा,मनोज पोद्दार,चंद्रभूषण सिंह,सैलेन्द्र…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 12 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया। 25 जनवरी गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर आयोजन किया गया। जमशेदपुर 22 जनवरी 2024 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा एवं सोनारी से 12 मोतियाबिंद रोगियों चयनित हुए थे गदरा एवं सोनारी से पूर्णिमा नेत्रालय के वाहन से तमोलिया पूर्णिमा नेत्रालय भेज दिया गया, जो लोग भी फिजिशियन जांच में स्वस्थ पाए गए । 21 जनवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन…
आदित्यपुर के कलाकार विवेक मिश्र द्वारा गोलमुरी केबुल टाउन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रांगण में बनाई गई 18500 वर्गफीट की प्रभु राम की रंगोली का उद्घाटन केन्द्रीय कृषि एवं आदिवासी मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. मौके पर विधायक सरयू राय के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे. बता दें कि विवेक मिश्रा ने रंगोली का विश्व रिकार्ड बनाया है. अब तक 14000 वर्गफीट की रंगोली बनाने का विश्व रिकार्ड रिकार्ड इंदौर की शिखा शर्मा के नाम था. विवेक मिश्रा का यह भी रिकार्ड है कि उन्होने यह रंगोली अकेले बनाया है जिसका प्रतिक्षण चार सीसीटीवी कैमरों…
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, पीएम मोदी ने उतारी आरती रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं। रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। प्रधानमंत्री ने रामलला की आंखों से…
