Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार में उत्सव, पटना के डाक बंगला चौराहे पर जलेंगे 51000 दीये
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार में उत्सव, पटना के डाक बंगला चौराहे पर जलेंगे 51000 दीये

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार में उत्सव, पटना के डाक बंगला चौराहे पर जलेंगे 51000 दीये
    अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा  को लेकर राजधानी पटना में भी आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। राजधानी में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन भाजपा विधायक नितीन नवीन के द्वारा किया गया है। यहां आज शाम 51000 दीये जलाए जाएंगे। राज्यपाल खुद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वहीं राम मंदिर के आकार का रथ काफी आकर्षित कर रहा है।

     

     

    “देश-विदेश में लाखों रामभक्त बने प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी”
    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश -विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम !” सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया।

     

     

     

    विपक्ष के शीर्ष नेता नहीं हुए शामिल
    प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी लेकर आए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से संबंधित अनुष्ठान किए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्याह्न में साढ़े बारह बजे बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ‘‘प्राण प्रतिष्ठा” समारोह का सीधा प्रसारण देखा। विपक्ष के शीर्ष नेता इस समारोह में शामिल नहीं हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंदिर में जाने से रोके जाने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी, कहा- अब पीएम तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा
    Next Article ‘आप’ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली में कराया सुंदरकांड पाठ

    Related Posts

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.