Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा की निधि के रिसर्च पेपर का गृहमंत्री अमित शाह ने किया विमोचन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जादूगोड़ा की निधि के रिसर्च पेपर का गृहमंत्री अमित शाह ने किया विमोचन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जादूगोड़ा की निधि के रिसर्च पेपर का गृहमंत्री अमित शाह ने किया विमोचन

    * साइबर क्राइम पर आधारित रिसर्च को अमेरिकन पब्लिकेशन हाउस ‘ ब्लूम्सबरी ‘ ने किया है प्रकाशित

    * मंगलवार को एनएसएफयूं के कांफ्रेंस हॉल में हुआ विमोचन

    * नेशनल ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन, केंद्रीय गृह सचिव समेत गुजरात के मंत्री भी रहे मौजूद

     

     

    घाटशिला। संवाददाता
    इंडियन सोसाइटी आफ क्रिमिनोलाजी ( आइएससी) एवं नेशनल फारेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी ( एनएफएसयू) द्वारा आयोजित एक समारोह में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो पुस्तकों का आधिकारिक विमोचन किया। अमेरिकन पब्लिकेशन हाउस ब्लूम्सबरी द्वारा साइबर क्रिमिनोलाजी पर आधारित दोनों ही पुस्तक में एक-एक रिसर्च पेपर का सम्बन्ध झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से है। इन दोनों ही पुस्तक में जादूगोड़ा में पली-बढ़ी निधि कुमारी के रिसर्च पेपर को भी स्थान मिला है। अमेरिकन पब्लिकेशन हाउस द्वारा पब्लिस्ड बुक ” साईबर जस्टिस ‘ में निधि के रिसर्च पेपर ‘ आइडेन्डिग फाइन द कामन मोडस आपरएंडई आफ काउंटर फाइटिंग सिंडिकेट्स इंवाल्विंग आइडेंटिफाई थेफ्ट एक्सप्लोरिंग आपरेशन ‘ कूकी मानस्टर ‘ तथा ‘ ब्रिक्स : अनवेलिंग द एबिस’ में द राइज आफ डिप फेंक टेक्नोलॉजी एंड इट्स इंप्लांटेशन फार साईबर क्राइम’ ‘ को जगह मिला है।

    पुस्तक का आधिकारिक विमोचन इंडियन सोसाइटी आफ क्रिमिनोलाजी एवं नेशनल फारेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी के अलावा ह्यूमन राइट्स कमीशन द्वारा गांधीनगर (गुजरात ) स्थित एनएफएसयू सभागार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा (चेयरमैन – नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन), रिषिकेश पटेल (मिनिस्टर – हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन ला एंड जस्टिस ), हर्ष सिंघवी (गृह मंत्री , गुजरात) , प्रियांक कानूनगो ( चेयरमैन- नेशनल कमिशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स) एवं भारत के गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की मौजूदगी में किया।

     

    निधि फिलवक्त सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ गुजरात में पीएचडी की शोधार्थी हैं। निधि ने हाई स्कूल की पढ़ाई मुसाबनी स्थित जेसीजेडी हाई स्कूल, जमशेदपुर विमेंस कालेज से इंटर , वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान से ग्रेजुएशन एवं एमएससी की पढ़ाई झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, रांची से की है। एमएससी (क्रिमिनोलाजी ) में बेहतरीन परीक्षा परिणाम की बदौलत निधि को झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी ने गोल्ड मेडल प्रदान किया था।
    गांधीनगर से दूरभाष के जरिए बातचीत के क्रम में निधि ने अमेरिकन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक में अपने रिसर्च पेपर को स्थान मिलने एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों विमोचन पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभु श्री रामलला जी के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर भरत सिंह ने बच्चों के बीच बांटें लड्डू
    Next Article अयोध्या में प्रधानमंत्री ने ‘शो’ किया, मंदिर के नाम पर लहर नहीं: राहुल गांधी

    Related Posts

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.