पाकुड़ : पानी को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर किया,सड़क जाम…. जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित बिशनपुर गांव के समीप पाकुड़ -दुमका मुख्य मार्ग को विशनपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया….दरसल विशनपुर गांव में एक जलमीनार है, जो एक व्यक्ति द्वारा निजी जमीन में बने जलमीनार को घेराबंदी कर कब्जा करने व दो सप्ताह से पानी लेने नहीं देने पर सड़क जाम कर दिया… वहीँ सुचना मिलते ही मोके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी के पहल से जाम को हटाया गया।
Author: Devanand Singh
उदयनिधि और प्रियांक खरगे के खिलाफ मामला दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप उत्तर प्रदेश के रामपुर में तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। धार्मिक भावनाओं को ठेस बनाने का आरोप दरअसल, कुछ दिन पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया से की थी, उन्होंने अपने बयान में आगे…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, शिवनाथ नदी में गिरी कार, दो बच्चे सहित चार लोगों की डूबने से मौत दुर्ग. छत्तीगसढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा हो गया है. अंजोरा से दुर्ग लौट रही बोलेरो पिकअप वाहन शिवनाथ नदी में जा गिरी. पिकअप में चार लोग सवार थे, जिसमें एक पुरुष, एक महिला तथा दो लड़कियां हैं. एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबी कार को बाहर निकाल लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार संभवत: बोरसी दुर्ग का रहने वाला है, जो देर रात अंजोरा ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था.…
भ्रष्टाचार पर प्रहार लगातार: मुख्यमंत्री ने कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध पी.ई.दर्ज करने की दी अनुमति कार्यपालक अभियंता पर रिश्वत लेने और करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप रांची:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में प्रथम श्रेणी के पदाधिकारी मनोज कुमार विद्यार्थी, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, चाईबासा के विरूद्ध पी.ई. दर्ज करने की अनुमति दिये जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया है। रिश्वत लेने और करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने…
सोना देवी विश्वविद्यालय (एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी) को डीफार्मा/बीफार्मा कार्यक्रमों के लिए पीसीआई की मिली मंजूरी सोना देवी विश्वविद्यालय (एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी) फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा से उत्साहित है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा प्रस्तावित डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा) और बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी फार्म) कार्यक्रमों के लिए अपनी प्रतिष्ठित मंजूरी दे दी है। यह मान्यता फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता की दिशा में एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पीसीआई की मंजूरी…
रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में शिक्षक दिवस का उत्सव आरंभ किया गया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन, शिक्षाविद् दिलीप मंगराज ,प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर और सभी सम्मानित व्याख्यातागण उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का अभिनंदन उन्हें तिलक लगा कर और पुष्प अर्पित कर किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सचिव गौरव बचन ने कहा कि एक सच्चा शिक्षार्थी अपने सीखने के सामर्थ्य को बढ़ाता…
रामनगर के बसंत बिहार फ्लैट में आग लगने की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह। राहत शिविर में आश्रय लिए लोगों के बीच बांटा ट्रॉपिकना जूस, पावरोटी एवं पेयजल । गोदाम और कंज्यूमर के घर के बीच होता गैस कटिंग – विकास सिंह कदमा के रामनगर स्थित बसंत विहार फ्लैट में आज सुबह लगभग 9:30 बजे गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई । चौथी मंजिल में लगातार दो सिलेंडर के फटने से फ्लैट में रह रही महीला का मौके में ही निधन हो गया । विस्फोट और आग के साथ साथ धुवां अधिक रहने के कारण…
बेस्ट पंजाब रिफ्यूजी मध्य विद्यालय के सभागार में विद्यालय के अवकाश प्राप्त पूर्ण प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षिका रेखा ठाकुर का शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर विदाई समारोह भारी धूमधाम एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न | इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह जी ने की सचिव सरदार मनमोहन सिंह सहसचिव बलवीर सिंह डंग एवं अन्य पदाधिकारिगण के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित हुए विद्यालय की छात्र – छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के रंगा – रंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |…
वन नेशन, वन इलेक्शन’ कमेटी की पहली बैठक आज, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर पर जुटेंगे सदस्य देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।, दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ कमेटी की पहली आधिकारिक बैठक आज होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे बैठक होगी। कुछ दिनों पहले रामनाथ कोविंद ने कानून मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। यह बैठक…
जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरलिया रोड स्थित रिवर व्यू कोम्प्लेक्स मे हेयर स्टूडियो नामक सलोन का उद्घाटन किया गया, इस अत्याधुनिक मेंस सलोन मे तमाम आधुनिक मशीने भी मौजूद है, यहाँ हेयर कटिंग, फेस्वाश समेत पेडिक्यूर भी किया जायेगा, नये फैशन के दौर मे पुरुषों के बेहतर और स्टाइलिश लुक देने मे यह सलोन अपनी भूमिका निभाएगा, सिद्ध रैपर सैमि ने इसका उद्घाटन फीता काटकर किया.
