केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर लिखी मन की बात
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि स्थानीय सांसद होने के नाते मेरी पहल से खूंटी की वर्षों पुरानी मांगें आज पूरी होने जा रही है!
रांची खूंटी फोर लेन बाईपास रोड, रांची खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण एवं खूंटी कर्रा बेड़ो टू लेन सड़क का शिलान्यास 10मार्च को खूंटी में होने जा रहा है।
खूंटी की जनता की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और आदरणीय श्री Nitin Gadkari जी का हृदय तल से आभार!
#मोदी_की_गारंटी

