Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अरुणाचल प्रदेश :पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अरुणाचल प्रदेश :पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अरुणाचल प्रदेश :पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना
    ईटानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’  समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. यहां ‘विकसित भारत, विकसित नॉर्थईस्‍ट’  कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे पूर्वोत्‍तर में चार गुणा तेजी से विकास कार्य चल रहा है. पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है. आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है.

     

    अरुणाचल के 35 हजार गरीब परिवारों को पक्के घर मिले
    भारत में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का रहा है. दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक मजबूत कड़ी हमारा नार्थ ईस्ट बनने जा रहा है. आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है. आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं. अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के हजारों परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं, नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है.”

    कांग्रेस को 20 साल लग जाते…हमने 5 साल में किया
    पूर्वोत्तर के राज्‍यों के लिए किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है. इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं. नॉर्थ ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर ‘मिशन पाम ऑयल’ की शुरुआत की थी. आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है. ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी.”

     

     

    पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही

    कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है. पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है. 2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था. आज इसका लोकार्पण हुआ है. 2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी मैंने शिलान्यास किया था. आज ये एयरपोर्ट शानदार सेवाएं दे रहे हैं. आज विकास के अनेक कामों में नॉर्थ ईस्ट, हमारा अरुणाचल पूरे देश में टॉप कर रहा है. आज जैसे सूरज की किरणें यहां पहले आती हैं, वैसे ही विकास के काम भी यहां सबसे पहले होने लगे हैं. भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और INDI गठबंधन क्या कर रहे हैं, ये आप अच्छी तरह जानते हैं.”

     

     

    कांग्रेस करती रही देश की सुरक्षा से खिलवाड़
    पिछली सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर पुरानी सरकारों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था, उस समय कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी. कांग्रेस हमारी सीमा को हमारी सीमा के गांवों को अविकसित रखकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही थी. अपनी ही सेना को कमजोर रखना, अपने ही लोगों को सुविधा और समृद्धि से वंचित रखना ही कांग्रेस के कार्य करने का तरीका है. यही उनकी नीति है, यही उनकी रीति है. आजादी के बाद से लेकर 2014 तक पूर्वोत्तर में 10 हजार किमी नेशनल हाइवे बनाए गए थे. जबकि बीते 10 वर्षों में ही 6 हजार किमी से अधिक नेशनल हाईवे बनाए गए हैं. जितना काम 7 दशक में हुआ, उतना हमने 1 दशक में करीब करीब कर दिया है.”

    अरुणाचल प्रदेश :पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी सुरंग 'सेला टनल' का किया उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:धतकीडीह तालाब में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.