टिन प्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद्, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को गोलमुरी टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन के सभागार में मनाया, कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के समक्ष दीप जला कर और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई, मौके पर उपस्थित कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष राकेशश्वर पांडे ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षक भविष्य निर्माता होते है उन्हे चाहिए की वो बच्चो की भावना को समझते हुए उनके अनुरूप अपनी शिक्षण पद्धति को तैयार करे,…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर : कदमा बसंत विहार के टॉप फ्लोर में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद मची भगदड़, खाली कराया गया अपार्टमेंट, एक महिला के फंसे होने की संभावना जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके में बुधवार की सुबह बड़ी आगलगी की घटना के बाद भगदड़ मच गई. जानकारी के अनुसार कदमा रामनगर सामुदायिक भवन के पास स्थित बसंत विहार अपार्टमेंट के टॉप तीसरे फ्लोर के एक अपार्टमेंट में आग लग गई. इस दौरान अपार्टमेंट में रखे तीन गैस सिलेंडर बारी बारी से विस्फोट कर गए, जिससे आग फैल गई. अपार्टमेंट में रहने…
शिक्षक दिवस पर मॉर्डन इंग्लिश स्कूल में शिक्षकों का किया गया सम्मान शिक्षक अतीत प्रस्तुत करता है, वर्तमान प्रकट करता है और भविष्य बनाता है: निशान सिंह साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में कहा कि एक शिक्षक अतीत प्रस्तुत करता है, वर्तमान प्रकट करता है और भविष्य बनाता है। निशान सिंह मंगलवार को मॉर्डन इंग्लिश स्कूल, साकची में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, साकची में शिक्षक–शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य दुर्गा चक्रवर्ती…
मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई के द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा में सादा समारोह आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत शिक्षक पशुपति मेहता ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से की गयी। शिक्षकों ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया । अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि शिक्षक का मानव जीवन में विशेष महत्व है। बिना शिक्षक के जीवन का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव…
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कांडी बाजार से पश्चिम की ओर स्थित पोखरा में वर्षों से सूर्य मंदिर बन कर तैयार था, किन्तु छत की ढलाई नहीं हुई थी। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी विकास दुबे के भरपूर सहयोग से मंगलवार को उक्त मन्दिर की छत की ढलाई हुई। मौके पर युवा समाजसेवी विकास दुबे भी मौजूद थे। वहीं अन्य उपस्थित सभी लोगों ने प्रसन्नता के साथ समाजसेवी का स्वागत भी किया। साथ ही सभी लोगों ने विकास दुबे द्वारा किया गया बड़ा सहयोग के प्रति आभार जताया। मौके पर…
SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (SPG) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। SPG देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। अरुण कुमार सिन्हा 1988 के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, उन्हें हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था। उन्हें लिवर में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।…
G20 बैठक के दौरान किन इलाकों में क्या-क्या रहेगी पाबंदी, सरकार ने जारी की अधिसूचना 9-10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में G20 Summit का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए कई देशों के प्रमुख आ रहे हैं। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली को सजधज कर तैयार है। इस दौरान को चूक न हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किया जा चुका है। चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कि जा रही है। वहीं दिल्ली गवर्नमेंट ने G20 समिट के…
संसद के विशेष सत्र में भाग लेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के दल, एजेंडा के लिए सोनिया पीएम मोदी को लिखेंगी पत्र नई दिल्ली। कांग्रेस संसद के विशेष सत्र में भाग लेगी और सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एजेंडा जानने की कोशिश करेंगी, साथ ही कुछ जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के संसदीय रणनीति समूह के साथ बैठक की। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि कांग्रेस 18 से 22 सितंबर तक बुलाई गई विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करेगी। सूत्र ने…
PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, जी-20 सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्रालय देगा प्रजेंटेशन नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया जाएगा, जिसके जरिए सरकार के सभी मंत्रियों को इस सम्मेलन से जुड़ी और भारत की अध्यक्षता को लेकर तमाम जानकारी दी जाएगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में विदेश मंत्रालय द्वारा यह प्रजेंटेशन दिया जाएगा। मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा राज्य मंत्री…
एशिया कप : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराकर किया सुपर-4 के लिए क्वालीफाई नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का छठवां मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच लाहौर में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई टीम दो रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही. इसके साथ ही श्रीलंका ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मैच के दौरान अफगान बल्लेबाज मोहम्मद नबी और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का बल्ला जमकर चला. दोनों ही बल्लेबाजों ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अर्द्धशतक जड़ा और जीत दिलाने भरसक कोशिश की, लेकिन…
