Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची: ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सियासत तेज
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    रांची: ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सियासत तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रांची: ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सियासत तेज
    झारखंड में हो रहे अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सियासत तेज बीजेपी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सवाल उठाया . भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेबी तुबिद ने इसे राजनीतिक खेल बताया. उन्होंने कहा कि जब सरकार किसी विशेष राजनीतिक दल या अन्य के साथ अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग करती है, तो एक-दो दिन के भीतर अधिकारियों का पदनाम बदल जाता है.

     

     

    पूर्व आईएएस अधिकारी और बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जब ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल खेला जाता है तो ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गिर जाता है. जेबी तुबिद ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामले और भ्रष्टाचार बढ़ने के पीछे ट्रांसफर पोस्टिंग में अनियमितता एक कारण है.

     

     

    ‘बीजेपी नेताओं को याद करना चाहिए पुराना दौर’

    बीजेपी द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रिंकू तिवारी ने कहा कि बीजेपी नेताओं को वो पुराना दौर याद करना चाहिए. जब अधिकारियों का मनमाना ट्रांसफर और पोस्टिंग किया जाता था. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कई बार चुनाव आयोग और अन्य मजबूरियों के कारण फैसले बदल दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह राज्य में बेहतर और जनता के प्रति समर्पित शासन व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह अपनी टीम बनाएं.

     

     

    ट्रांसफर-पोस्टिंग पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

    पिछले कुछ दिनों में राज्य में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी होने और फिर 48 घंटे के भीतर बदलाव किए जाने के कई मामले सामने आए हैं. पहले अधिसूचना जारी कर आईएएस अधिकारी का विभाग बदला जाता है, फिर 48 घंटे के अंदर सरकार अपना फैसला बदल देती है.

     

     

    ताजा मामला 2003 बैच के आईएएस अबू बकर सिद्दीकी का है, जो लंबे समय तक कृषि विभाग के सचिव थे. उनका ट्रांसफर खान सचिव के पद पर किया गया था. लेकिन, ट्रांसफर के 48 घंटे के अंदर ही उन्हें दोबारा कृषि विभाग का सचिव बना दिया गया. 05 मार्च को राज्य कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने अबू बकर सिद्दीकी को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव की जिम्मेवारी सौंपी थी. कृषि सचिव रहते हुए उनके पास खान विभाग का अतिरिक्त प्रभार था, लेकिन 7 मार्च की शाम तक कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने उन्हें फिर से कृषि विभाग की जिम्मेदारी दे दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची के पूर्व डीआईजी रखा राजनीति में कदम, ली आजसू की सदस्यता
    Next Article पश्चिम बंगाल: झारग्राम के भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.