असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे पीएम मोदी, हाथी पर हुए सवार गुवाहाटी: प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च से असम की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. इस दौरान वह 18 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.बता दें कि पीएम मोदी आठ मार्च की शाम को काजीरंगा नेशनल पार्क में ही रुके थे. PM मोदी करीब यहां…
Author: Devanand Singh
फूड पॉइजनिंग के कारण 200 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटी नोएडा पुलिस ग्रेटर नोएडा में एक हॉस्टल का खाना खाने से करीब 200 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी बीमार हुए छात्रों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्र फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़े हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में अपनी जांच को तेजी से कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि नॉलेज पार्क के थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल…
राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवार घोषित नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी के अलावा भूपेश बघेल का राजनांदगांव से टिकट दिया गया है. बेंगलुरु ग्रामीण डीके सुरेश और रायपुर से विकास उपाध्याय को चुनावी समर में उतारा गया है. कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें 24…
शरद पवार के परपोते रोहित पवार के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई , कुर्क की 50 करोड़ की प्रॉपर्टी मुंबई: शरद पवार को परपोते रोहित पवार के खिलाफ ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने रोहित पवार की स्वामित्व वाली शुगर मिल की 50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति ने कुर्क कर ली है. ईडी की ओर से यह कार्रवाई महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है. इस कार्रवाई के बाद ईडी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले…
भोपाल: वल्लभ भवन में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक एमपी की राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन के गेट नंबर 1, 4, 5, 6 वीं मंजिल पर धुआं उठते देखा गया है, लोगों ने जैसे ही बिल्डिंग की खिड़की से धुआं उठता देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। फायर कंट्रोल रूम से चार दमकलों को भेजा गया, शनिवार सुबह वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई, मंत्रालय की तीसरी मंजिल…
पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा में महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा मनसा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई।शिव बारात झांकी में देवाधिदेव भगवान महादेव व मैया पार्वती के अलावा भूत प्रेत के स्वरूप सहित बड़ी संख्या में बागतीपाड़ा,कैलाश नगर,सिद्धार्थ नगर,रेलवे कॉलोनी के शिव भक्त श्रद्धालु शामिल होकर हर हर महादेव का जय घोष करते हुए शिव बारात निकाली।शिव बारात से संपूर्ण क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया। बाबा निलकंठ शिव बारात समिति,बागतीपाड़ा के अध्यक्ष सुकु मंडल सहित अमित घोष, छोटन मेहरा,प्रदीप राय,सुमित घोष, आस्तिक…
चक्रधरपुर में संध्या शीतला मंदिर के प्रांगण में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव चर्चा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्य श्रीमती मालती गिलवा के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भाग ली और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त की तथा प्रसाद ग्रहण की उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष विमला प्रसाद उषा देवी बबिता देवी ममता देवी मंजू देवी ज्योति जयसवाल ममता कर्मकार शांति पासवान बबीता कर्मकार भानुप्रिया पूनम प्रेमा शर्मा गुड़िया पासवान बिमला पासवान बिंदिया देवी और भी…
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने महिलाओं के महत्व की सराहना करते हुए उनके योगदान का सम्मान किया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने महिलाओं के महत्व की सराहना करते हुए उनके योगदान का सम्मान किया। जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के सभी कोषांग से जुड़े महिला सफाई मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक, एनयूएलएम के सीआरपी, सीओ एवं अधिकारी को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने सम्मानित किया। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पप्पू सरदार ने महिला दिवस के अवसर पर केक और नाश्ता उपलब्ध करा कर महिलाओं के प्रति सम्मान ज़ाहिर किया। उप नगर आयुक्त ने…
41 साल के जेम्स एंडरसन बने 700 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने कुलदीप यादव को आउट करने के साथ ही एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे इससे पहले कोई तेज गेंदबाज नहीं बना पाया था. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. क्रिकेट इतिहास के सबसे उम्र दराज और ज्यादा वक्त तक…
संस्था यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर टाटा मोटर्स टाउन सर्विसेज में काम कर रही महिला सफाई कर्मचारियों से केक काटकर अंग वस्त्र उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य रूप से यात्रा की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह जी सचिव रविकांत शर्मा महामंत्री सविता देवी मंत्री नंदिनी सामंत आदि सदस्य उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में प्रेस 18 के संपादक चिंटू सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। हमारे संवाददाता के विशेष बातचीत में संस्था के अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह जी ने बताया कि संस्था हर वर्ष इसी…
