केंद्र सरकार ने महंगाई पर लगाई रोक ,लिया ऐतिहासिक फैसला महिला दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए एलपीजी गैस में ₹100 प्रति सिलेंडर की भारी कटौती की है जिससे देश की महिलाएं काफी प्रसन्न है मोदी जी का यह निर्णय अद्वितीय निर्णय कही जाएगी ,यह मोदी की गारंटी है उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य श्रीमती मालती गिलवाने कही ,श्रीमती गिलवा ने मोदी जी की प्रशंसा करते हुए कहीं की एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में ₹100 की कटौती करने पर आभार व्यक्त करते हुए…
Author: Devanand Singh
महाशिवरात्रि के दिन 1001 महिलाओं ने कलश यात्रा कर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मानगो के शंकोसाई रामनगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में 1001 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से पैदल कलश में जल लाकर मंदिर में स्थित शंकर भगवान के शिवलिंग में जलार्पण किया। प्रातः बेला पीली साड़ी में 1001 की संख्या में महिलाएं मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर कलश और नारियल लेकर स्वर्णरेखा नदी के तट पर पहुंचकर कलश में जल लेकर पैदल संकोसाई रामनगर से रोड नंबर पांच, डिमना मुख्य सड़क होते हुए होते हुए शंकोसाई रोड नंबर एक हुए पुनःरामनगर…
जमशेदपुर मे झारखण्ड सरकार स्वास्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखण्ड द्वारा स्वीकृत 50 बेडेड धन्वंतरि आयुष अस्पताल निर्माण हेतु शिल्यान्यास किया गया, राज्य के मंत्री बनना गुप्ता के द्वारा इसका शिल्यान्यास किया गया.- क़दमा शास्त्रीनगर स्थित मिलन समिति मैदान मे यह अस्पताल बनकर तैयार होगा, तक़रीबन 20 करोड़ के लागत से इसका निर्माण होगा, यह अस्पताल पांच मंजिला होगा ओर आगामी तक़रीबन 16 महीनों मे यह बनकर तैयार हो जायेगा, जिसका लाभ तमाम शहर के लोगों के अलावे बाहर के लोगों कों भी मिलेगा, मंत्री बनना गुप्ता ने इसके निर्माण हेतु विधिवत…
राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर जिला के अंतर्गत आने वाली मानगो,परसुडीह, बागबेड़ा एवं अन्य क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में आने वाली पानी की समस्याओं से अवगत कराए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया की भूजल स्तर की जांच के लिए जे.एन.ए.सी, एम.एन.ए.सी एवं अन्य तत्काल समिति गठित की जानी चाहिए , जिससे क्षेत्र में खराब पड़े बोरवेल पंप की जानकारी गर्मी आने के पूर्व ही पता कर उन सभी को ठीक कराया जा सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान महिला रेल कर्मी के हाथों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे महिला को सम्मान देते हुए रेलवे का करीब 75 प्रतिशत कमान महिला के हाथों में सौंपा है। धनबाद रेलवे स्टेशन को आधी आबादी यानी महिलाएं संचालित कर रही है। आरपीएफ में महिला को कमान दिया गया है वही ट्रेन संचालन के लिए आरआरआई ऑपरेटिंग कंट्रोल, यार्ड, गार्ड रोस्टर , टीसी में महिला कमान संभाल रही है एक एमयू ट्रेन महिला के हांथ में दिया गया है जबकि धनबाद – सिंदरी ट्रेन में गार्ड…
पूरे देश समेत राज्य व शहर में भी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालय में एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते दिखाई दिए सत्य ही शिव हैं और शिव ही सुंदर है। तभी तो भगवान आशुतोष को सत्यम शिवम सुंदर कहा जाता है। भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने का ही महापर्व है…शिवरात्रि…जिसे त्रयोदशी तिथि, फाल्गुण मास, कृष्ण पक्ष की तिथि को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व की विशेषता है कि सनातन धर्म के सभी प्रेमी इस त्योहार को…
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की, गुजरात के पंचमहल की ओर किया प्रस्थान अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात चरण के दूसरे दिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दाहोद शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और निकटवर्ती पंचमहल जिले में गोधरा की ओर रवाना हुए। राहुल गांधी की यात्रा गुरुवार को राजस्थान से राज्य में दाखिल हुई। दाहोद जिले के झालोद कस्बे में लोगों को संबोधित करने के बाद वह इलाके के एक गांव में रात भर रुके। शुक्रवार सुबह गांधी ने आदिवासी प्रतीक गोविंद गुरु…
रुद्रप्रयाग : बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन उनका ये इंतजार पूरा हुआ है. इस वर्ष 10 मई को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे. ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आज ये तिथि घोषित की गई. सुबह शुभ लगन मे 7 बजे कपाट खोले जाएंगे. उधर, चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. इसके साथ ही चारधाम की यात्रा से पहले बदरीनाथ और केदारनाथ में अस्पताल शुरू हो जाएंगे. स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि इन…
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाकर प्रचार करने के लिए चुनावी अखाड़े में उतर चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन ताल ठोक रहा है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे. पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे मल्लिकार्जुन टिक नहीं सके थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह इस समय राज्यसभा से सांसद हैं. सूत्रों का कहना है…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी पप्पू सरदार के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल एवं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार के द्वारा आयोजित किया गया जहा अस्पताल में अपनी सेवा दे रही सिस्टर के द्वारा केक काटकर सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई जहा सिस्टर के अलावा कई महिला सफाई कर्मी मौजूद थी वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी मैं भी पप्पू…
