Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
    नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाकर प्रचार करने के लिए चुनावी अखाड़े में उतर चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन ताल ठोक रहा है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे. पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे मल्लिकार्जुन टिक नहीं सके थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह इस समय राज्यसभा से सांसद हैं.

     

     

    सूत्रों का कहना है कि मल्लिकार्जुन खरगे परंपरागत सीट कलबुर्गी (गुलबर्गा) से चुनाव नहीं लड़ेंगे. वह इस समय इंडिया गठबंधन में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, लिहाजा उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. हालांकि उनसे जुड़े सूत्रों का दावा है कि पार्टी अगर कहेगी तो पीछे भी नहीं हटेंगे, लेकिन उनका फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. खरगे गुलबर्गा लोकसभा सीट से दो बार जीत चुके हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

     

     

     

    खरगे का राज्यसभा में कार्यकाल अभी चार साल से अधिक बचा हुआ है. उनके बेटे प्रियांक खरगे गुलबर्गा क्षेत्र के चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं. उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने में भी कोई दिलचस्पी नहीं है.

     

     

    कहा ये भी जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि गुलबर्गा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. वह एक बिजनेसमैन हैं और शैक्षणिक संस्थानों का प्रबंधन करते हैं. डोड्डामणि के चुनाव लड़ने को लेकर खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं और हालांकि उन्हें चुनाव लड़वाना है या नहीं, इस पर आखिरी फैसला खरगे ही लेंगे.

     

     

    बताया जा रहा है कि राधाकृष्ण डोड्डामणि को शुरू में चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उन्हें गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. कलबुर्गी में जन्मे राधाकृष्ण डोड्डामणि लाइमलाइट से दूर रहते हैं. उन्होंने खरगे के चुनाव अभियान के प्रबंधन और रणनीति बनाने में हमेशा पर्दे के पीछे सक्रिय रूप से काम किया है. ऐसा कहा जाता है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच लोकप्रिय हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी पप्पू सरदार के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित
    Next Article 10 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, महाशिवरात्रि पर घोषित हुई तिथि

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.