Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवार घोषित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवार घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवार घोषित
    नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे.

     

     

    राहुल गांधी के अलावा भूपेश बघेल का राजनांदगांव से टिकट दिया गया है. बेंगलुरु ग्रामीण डीके सुरेश और रायपुर से विकास उपाध्याय को चुनावी समर में उतारा गया है. कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें 24 सीटों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार उतारे गए हैं. 12 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 50 वर्ष से कम आयु के हैं और 8 प्रत्याशियों की उम्र 50 से 60 साल के बीच है.

    पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने नई दिल्ली में यह लिस्ट जारी की. कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ से 6, कर्नाटक से 7, केरल से 16, लक्षदीप से एक, मेघालय से 2, नागालैंड से एक, सिक्कम से एक, तेलंगाना से चार और एक प्रत्याशी त्रिपुरा से घोषित किया गया है.
    त्रिपुरा से आशीष कुमार शाह को टिकट दिया गया है. आशीष कुमार शाह बीजेपी के विधायक रहे हैं. 2022 में उन्होंने पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था.

     

     

    छत्तीसगढ़ में इन्हें मिला टिकट

    छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने पहली सूची में 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. यहां जिन लोगों को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है उनके नाम इस प्रकार हैं-
    डॉ शिवकुमार डहरिया- जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट
    ज्योत्सना महंत- कोरबा लोकसभा सीट
    भूपेश बघेल- राजनांदगांव लोकसभा सीट
    विकास उपाध्याय- रायपुर लोकसभा सीट
    ताम्रध्वज साहू- महासमुंद लोकसभा सीट
    राजेंद्र साहू- दुर्ग लोकसभा सीट

     

     

    पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड में है. उन्होंने कहा कि हम चुनाव प्रचार में आक्रामक रास्ते पर चल रहे हैं. राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. यह यात्रा गुजरात पहुंच चुकी है. इसकी शुरुआत मणिपुर से हुई और इसका समापन मुंबई में होगा. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशरद पवार के परपोते रोहित पवार के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई , कुर्क की 50 करोड़ की प्रॉपर्टी
    Next Article फूड पॉइजनिंग के कारण 200 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटी नोएडा पुलिस

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.