Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम :कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी बोले ‘पूरा देश कह रहा – मैं हूं मोदी का परिवार’
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    असम :कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी बोले ‘पूरा देश कह रहा – मैं हूं मोदी का परिवार’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    असम :कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी बोले ‘पूरा देश कह रहा – मैं हूं मोदी का परिवार’
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। उन्होंने असम के जोरहाट में ‘अहोम सेनापति’ लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शनिवार को अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने यहां 17,750 करोड़ रुपए के विभिन्न परियजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया हैं, इनमें स्वास्थ्य आवास और पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इनसे असम में विकास की गति और तेज होगी। मैं असम के सभी लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं।

     

     

    हमारी सरकार 1-1 दिन में साढ़े 5 लाख घर दे रही
    पीएम मोदी ने कहा, “आज असम के मेरे साढ़े 5 लाख परिवारों का अपनें पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। एक राज्य में साढ़े 5 लाख अपनी पसंद के, अपनी मालिकी के पक्के घर में जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों के समय लोग एक-एक घर के लिए तरसते थे वहीं हमारी सरकार 1-1 दिन में साढ़े 5 लाख घर दे रही है। मुझे खुशी है कि पीएम आवास योजना के तहत दिए गए ज्यादातर घर महिलाओं के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। अब घर की मालकिन मेरी माताएं-बहनें बनी हैं।”

     

     

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के अभियान पर भी काम कर रही है। इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को और सशक्त किया जा रहा है, उन्हें नए अवसर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “2014 के बाद असम में कई ऐतिहासिक परिवर्तनों की नींव रखी गई। असम में भूमिहीन 2.50 लाख मूल निवासियों को जमीन के अधिकार दिए गए। आजादी के बाद 7 दशकों तक चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को बैंकिंग सिस्टम से नहीं जोड़ा गया था। हमारी सरकार ने ऐसे करीब 8 लाख वर्कर्स को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना शुरू किया। जिसका मतलब है कि उन वर्कर्स को सरकारी योजनाओं की मदद भी पहुंचने लगी है।”

     

     

    पूरा देश कह रहा है – मैं हूं मोदी का परिवार
    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी को गाली देने वाली कांग्रेस और उसके दोस्तों ने आजकल कहना शुरू किया है कि मोदी का परिवार नहीं है। उनकी गाली के जवाब में पूरा देश खड़ा हो गया है, पूरा देश कह रहा है – मैं हूं मोदी का परिवार। देश का ये प्यार मोदी को इसलिए मिलता है क्योंकि मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को सिर्फ अपना परिवार ही नहीं माना, बल्कि उनकी दिनरात सेवा भी कर रहा है।”

     

    काजीरंगा का किया जिक्र
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यहां आने से पहले मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क की विशालता, उसकी प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने और जानने का अवसर भी मिला। काजीरंगा अपनी तरह का अनूठा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व है। इसकी जैव विविधता, इसका पारिस्थितिकी तंत्र, हर किसी को आकर्षित करता है। काज़ीरंगा को UNESCO की विश्व विरासत स्थल होने का गौरव भी प्राप्त है। विश्व में जितने सिंगल हॉर्न वाले राइनो हैं, उनमें से 70 प्रतिशत हमारे काज़ीरंगा में ही रहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण में टाइगर, पैंथर, हाथी और बेअर को देखने का अनुभव भी अलग है।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार का महिलाओं के लिए होली गिफ्ट, निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर
    Next Article रामगढ़ के भदानीनगर लपंगा बस्ती के बाद अब कुरसे गांव में भी रेल अंडरपास को लेकर वोट बहिष्कार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.