सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सीबीआई की याचिका, कल ब्योरा देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग को चुनावी बांड का डिटेल्स प्रजेंट करने के लिए अधिक समय की मांग की गई थी और देश के सबसे बड़े बैंक को 12 मार्च, मंगलवार के व्यावसायिक घंटों तक इसे जमा करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को 15 मार्च शाम 5 बजे तक जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालने का भी आदेश दिया। अदालत ने एसबीआई के चेयरमैन और…
Author: Devanand Singh
‘हमारा तीसरा कार्यकाल महिला सशक्तिकरण पर एक नया अध्याय लिखेगा: पीएम मोदी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज एक और पहल की गई। दरअसल, दिल्ली में आयोजित ‘सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 दीदीयों को ड्रोन सौंपा। 11 विभिन्न स्थानों से पहुंची महिलाएं प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित किया गया है। इसमें देशभर के 11 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदीयां शामिल हुआ हैं। यह योजना महिलाओं को आधुनिकता के साथ एग्रीकल्चर में अपना योगदान देने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए…
Bihar:राबड़ी देवी ने एमएलसी चुनाव का किया नामांकन, लालू और तेजस्वी रहे साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राजद अध्यक्ष और राबड़ी देवी के पति लालू प्रसाद यादव विक्ट्री साइन दिखाया। वहीं बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। एमएलसी चुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “आज महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इन पांच में से तीन महिलाएं हैं।” राजद से उर्मिला ठाकुर, अब्दुल बारी सिद्दीकी…
PM मोदी ने 15 मार्च को बुलाई बैठक, नए चुनाव आयुक्त के नाम पर होगी चर्चा चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों को भरने के लिए 15 मार्च तक दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले ही गोयल ने शुक्रवार सुबह चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कानून मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। …
जम्मू: सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, बरामद किए 7 आईईडी, बड़ी घटना टली जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने रविवार को सात आईईडी बरामद किए. इससे एक बड़ी त्रासदी टल गई. पुलिस ने बताया, राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान के दौरान जिले के सुरनकोट तहसील के दारा सांगला इलाके से आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया. पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके से सभी आईईडी को सुरक्षित हटा दिया है. आईईडी एक मंदिर के नजदीक पाए गए थे.…
रामलला के दर्शन करने कानपुर से गए 6 दोस्तों में से 3 की सरयू में डूबने से मौत अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में बड़ी घटना हो गई. यहां रामलला के दर्शन को आए 3 युवकों की मौत हो गई. यहां कानपुर से अयोध्या दर्शन पूजन करने आए 6 दोस्तों में से 3 युवकों की सरयू में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों का रेस्क्यू उन्हें बाहर निकाला. इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कानपुर के रहने वाले…
रांची:तीन मंदिर की प्रतिमा को किया गया खंडित,लोग आक्रोशित रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में बीती रात्रि असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया. प्राचीन आस्था एवं भक्ति के स्थल पर जब सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब देखा कि शिव मंदिर के शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति एवं भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिशुल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित कर दिया है. घटना को लेकर इलाके के लोग आक्रोशित, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों…
एनडीए के राज्यसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने किया नामांकन ….. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायक रहे मौजूद
जमशेदपुर:प्रेम- आस्था और सनातन धर्म का संदेश लिए दो युवक दौड़ते हुए अयोध्या रवाना सनातन उत्सव समिति ने किया स्वागत, कहा दोनों युवाओं की वजह से शहर का बढ़ेगा गौरव बोले युवा, लिया था प्रण, मोदी जी की वजह से पांच सौ साल का सपना हुआ साकार पांच सौ साल के बाद जहां इस साल अयोध्या में प्रभु श्री राल लला का भव्य मंदिर देश वासियों के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं, वहीं हर सनातनी अपने- अपने तरीके से अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं. जिसने जिस तरह के मन्नत मांगे थे वह उसी तरह…
पीएम मोदी का चुनावी मोड देवानंद सिंह लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी पूरी तैयारी के साथ चुनावी समर में कूद पड़ी है। पीएम मोदी भी खुद पूरी ताकत झौंकने में लगे हुए हैं। हालांकि अभी लोकसभा चुनावों की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन पीएम मोदी इससे पहले ही एक्टिव मोड में आ चुके हैं और कार्यकर्ताओं को भी सक्रियता के साथ जुट जाने का संदेश दे रहे हैं। वह अलग-अलग राज्यों का दौरा करके चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच वह काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने भी पहुंचे।…
