Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामलला के दर्शन करने कानपुर से गए 6 दोस्तों में से 3 की सरयू में डूबने से मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    रामलला के दर्शन करने कानपुर से गए 6 दोस्तों में से 3 की सरयू में डूबने से मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रामलला के दर्शन करने कानपुर से गए 6 दोस्तों में से 3 की सरयू में डूबने से मौत
    अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में बड़ी घटना हो गई. यहां रामलला के दर्शन को आए 3 युवकों की मौत हो गई. यहां कानपुर से अयोध्या दर्शन पूजन करने आए 6 दोस्तों में से 3 युवकों की सरयू में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों का रेस्क्यू उन्हें बाहर निकाला. इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

     

     

     

    कानपुर के रहने वाले 6 युवक अयोध्या दर्शन पूजन स्नान के लिए आए थे. इस दौरान सरयू नदी में शमशान घाट पर नहाने के लिए चले गए. जहां पर एक युवक के डूबने लगा. तो एक, दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन युवक गहरे पानी में चले गए. उनकी सरयू में डूबने से मौत हो गई. मौके पर मौजूद तीन अन्य मित्रों ने जब चीख-पुकार मचाई, तो जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सरयू में कूद कर तीनों को निकाला. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

     

     

     

    3 युवकों की डूबने से मौत

    हादसे में कानपुर के रहने वाले रवि मिश्रा 20 वर्ष, प्रियांशु सिंह 16 वर्ष और हर्षित अवस्थी 18 वर्ष की सरयू में डूबने से मौत हुई है. सूचना पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पहुंच गए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना में संज्ञान लिया है. कानपुर से अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आए युवकों के साथ घटना के समय मौजूद मित्र कृष्ण साइकिल ने बताया कि सरयू में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए. रवि मिश्रा को बचाने के चक्कर में सभी युवक डूबने लगे थे.

     

     

    कानपुर से आए थे 6 युवक

    सभी लोग कानपुर से अयोध्या दर्शन पूजन करने आए थे. श्री राम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि कानपुर नगर से 6 बच्चे अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आए थे. नहाने के दौरान घटना घटी है. यह लोग आम स्नान घाट पर स्नान न करके राम कथा पार्क के स्थित श्मशान घाट पर स्नान कर रहे थे. जहां पर यह हादसा हुआ. तीनों मृतकों की डेड बॉडी श्री राम अस्पताल के मर्चरी में रखी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची:तीन मंदिर की प्रतिमा को किया गया खंडित,लोग आक्रोशित
    Next Article जम्मू: सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, बरामद किए 7 आईईडी, बड़ी घटना टली

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    July 14, 2026

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार।

    श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.