Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का चुनावी मोड
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    पीएम मोदी का चुनावी मोड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी का चुनावी मोड

    देवानंद सिंह

     

    लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी पूरी तैयारी के साथ चुनावी समर में कूद पड़ी है। पीएम मोदी भी खुद पूरी ताकत झौंकने में लगे हुए हैं। हालांकि अभी लोकसभा चुनावों की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन   पीएम मोदी इससे पहले ही एक्टिव मोड में आ चुके हैं और कार्यकर्ताओं को भी सक्रियता के साथ जुट जाने का संदेश दे रहे हैं।
    वह अलग-अलग राज्यों का दौरा करके चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच वह काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने भी पहुंचे। वाराणसी उनका संसदीय क्षेत्र भी है। ऐसे में, पीएम मोदी एक भक्त के रूप में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे।
    पीएम मोदी के हाथ में त्रिशूल था, माथे पर तिलक लगा हुआ था, गले में माला थी और उनके चेहरे पर थकान के साथ खुशी भी दिख रही थी। पीएम मोदी ने खुद अपनी यह तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कुल तीन फोटो शेयर किए। अन्य दो फोटो में भी वह महादेव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में पीएम मोदी हाथ जोड़े हुए बैठे हैं और पुजारी उनके माथे पर तिलक लगा रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में वह मंदिर के बाहर से भगवान को प्रणाम कर रहे हैं।

     

     

     

    घंटियों की गूंज के साथ ही मोदी ने काशी विश्वनाथ की आरती भी उतारी और पुष्प अर्पित किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ का श्रृंगार भी किया। पुजारियों ने मोदी को अंगवस्त्र देकर और माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। पुजारी ने मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री मोदी को रक्षा सूत्र भी बांधे। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना और परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण की कामना की। वापसी में मोदी ने त्रिशूल दिखाकर उत्साहित जनता का स्वागत किया। काशी विश्‍वनाथ मंदिर में जुटे भक्तों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

     

     

     

    *वाराणसी से तीसरी बार बने हैं प्रत्याशी*
    भगवान शिव की नगरी काशी वर्षों से सांस्‍कृति एवं धार्मिक का केंद्र रही है। सियासत के लिहाज से भी काशी का नाम दुनियाभर में लिया जाता है। इसकी वजह भी साफ है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संसदीय क्षेत्र है। एक बार फ‍िर पीएम मोदी इसी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री लगातार दो बार से वाराणसी जीत रहे हैं। एक बार फ‍िर यानी तीसरी बार पीएम मोदी इसी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वाराणसी कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। इस सीट पर अभी तक सात बार कांग्रेस जीत चुकी है तो वहीं भाजपा भी सात बार जीत चुकी है। एक-एक बार जनता दल और सीपीआई भी यह सीट जीत चुकी है, हालांकि, 17 लोकसभा चुनाव में कभी भी सपा और बसपा ने जीत दर्ज नहीं की।

     

     

     

    *कुर्मी वोटरों की संख्‍या सबसे अधिक*
    अगर, वाराणसी लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां सबसे ज्‍यादा कुर्मी वोटरों की संख्‍या सबसे अधिक है। इसके बाद ब्राह्मण और भूमिहार की संख्‍या है। यहां वैश्‍य, यादव, मुस्लिम वोटरों की संख्‍या जीत के लिए निर्णायक साबित होती है। यहां 3 लाख से ज्‍यादा गैर यादव ओबीसी वोटर हैं। वहीं, 2 लाख से ज्‍यादा वोटर कुर्मी हैं। करीब इतने ही वैश्‍य वोटर हैं। डेढ़ लाख के आसपास भूमिहार वोटर हैं।

     

     

     

    *2004 चुनाव को छोड़ 1991 से जीतती रही है बीजेपी*

     

    वाराणसी लोकसभा सीट पर अगर 2004 चुनाव को छोड़ दें तो 1991 से बीजेपी यह सीट जीतती रही है। 2004 में इस सीट पर कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा चुनाव जीत गए थे। पिछले दिनों वह भी भाजपा में शामिल हो गए। 2014 में मोदी लहर में इस सीट से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्‍हें पौने चार लाख वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

     

     

    पीएम मोदी का चुनावी मोड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनिफिट में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन, एक दूसरे के गले मिल दी होली की अग्रिम बधाई
    Next Article जमशेदपुर:प्रेम- आस्था और सनातन धर्म का संदेश लिए दो युवक दौड़ते हुए अयोध्या रवाना

    Related Posts

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    December 7, 2025

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    December 7, 2025

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर 1.33 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

    जमशेदपुर : टाटा जूलोजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका—प्रबंधन अलर्ट

    जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के पाकोतोड़ा टोला में सबर जनजाति अब भी उपेक्षित, बुनियादी सुविधाओं से वंचित—विकास पर उठे सवाल

    विश्व के सामने बैठने का ढंग, बोलने की शैली और प्रस्तुति—ये केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं, बल्कि देश की सामूहिक पहचान का प्रतीक होते हैं। – डॉ. प्रियंका सौरभ

    संघ का सनातन एवं प्रकृति-दर्शन: वैश्विक चेतना का आह्वान – ललित गर्ग

    भारत–रूस मित्रता को नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए आयाम देने वाली साबित हुई पुतिन की यात्रा देवानंद सिंह

    टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.