राज्यसभा चुनावः झारखंड से बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को बनाया उम्मीदवार
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने झारखंड से प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
बता दें कि 21 मार्च को दो राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।
उसी दिन चुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। दरअसल, राज्यसभा सदस्य धीरज साहू तथा समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है। इन सीटों के लिए ही चुनाव होगा।

