Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्यप्रदेश : पत्नी ने मांगा तलाक तो पति ने सड़क पर ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
    Breaking News Headlines

    मध्यप्रदेश : पत्नी ने मांगा तलाक तो पति ने सड़क पर ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यहां एक पति ने दिनदहाड़े सरेआम अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी पति की पहचान रईस खान के तौर पर हुई है। आरोपी पत्नी से इसलिए नाराज था क्योंकि वह तलाक चाहती थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता अपने शौहर के संदिग्ध स्वभाव और रोजाना होने वाली पिटाई से थक चुकी थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक 22 वर्षीय महिला को आग के हवाले किया गया है। उसके सिर और ऊपरी शरीर से आग की लपटें उठ रही हैं। वह मदद के लिए चिल्लाती हुई इधर-उधर भाग रही है। राहगीरों ने गड्ढों में जमा पानी को उसपर फेंका ताकि आग बुझाई जा सके। कुछ लोग अपने घरों से पानी की बाल्टी लेकर दौड़े और उसे बचाया। वहीं रईस मौके से फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

    राजस्थान के अलीगंज छाबड़ा के रहने वाले रईस और भोपाल की मुस्कान खान की शादी 4 अप्रैल 2019 को हुई थी, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। कोतवाली के एसीपी नागेंद्र पटेरिया ने कहा कि मुस्कान जब भी अपने परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बात करती तो रईस को शक हो जाता और वह उससे मारपीट करने लगता। प्रताड़ना से तंग आकर मुस्कान इस साल 18 मार्च को भोपाल लौट आई और अपनी बहन के साथ रहने लगी। मुस्कान ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट का रुख किया, और एक नया जीवन शुरू करने के लिए एक केयरटेकर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। मंगलवार को, जब वह काम पर थी तब रईस ने उसे फोन किया और कहा कि उसने तलाक के कागजात ईमेल कर दिए हैं। पटेरिया ने कहा कि उसने उसे पुराने भोपाल के कोतवाली में गली नंबर 4 में एक कियोस्क पर जाने, प्रिंटआउट लेने और उन पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा।
    पुलिस का कहना है कि दोपहर करीब तीन बजे, जब वह कियोस्क को ढूंढते हुए गली में गई, तो रईस वहां उसका इंतजार कर रहा था। उसने उसे पकड़ लिया और अपने साथ वापस जाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने कथित तौर पर उसकी जेब से पेट्रोल की एक छोटी बोतल निकाली, उसके चेहरे और सिर पर डालकर आग लगा दी। जब मुस्कान के चेहरे और बालों पर आग लग गई तो वह वहां से भाग गया। मदद के लिए चिल्लाती पीड़िता की मदद को स्थानीय लोग आगे आए। उन्होंने आग बुझाई और उसे हमीदिया अस्पताल ले गए। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और रईस की तलाश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइटावा: शिवपाल यादव के सुरक्षा दस्ते को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल
    Next Article कन्हैयालाल की पत्नी को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिये 1 करोड़ , राजस्थान सरकार ने दिए थे 51 लाख

    Related Posts

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    June 15, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    June 15, 2026

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    युवा समाजसेवी सन्नी सिंह किए गए मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26′ से सम्मानित

    गम्हरिया में संजय प्रसाद तथा आदित्यपुर थाना में अंजनी कुमार सिंह ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.