Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इटावा: शिवपाल यादव के सुरक्षा दस्ते को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    इटावा: शिवपाल यादव के सुरक्षा दस्ते को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इटावा. शिवपाल स‌िंह यादव के सुरक्षा दस्ते की गाड़ी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी. जिसके बाद 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं पुलि भी मामले की जांच में जुटी है.
    जानकारी के अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कठफोरी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे. इसी दौरान मीठापुर के पास अनियंत्रित हुई एक रोडवेज बस ने उनके काफिले में चल रही सुरक्षा दस्ते की गाड़ी को चपेट में ले लिया. हादसे में एक सब इंस्पेक्टर, दो कॉन्स्टेबल और कार चालक गंभीर तौर पर घायल हो गए.

    दूसरी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
    हादसे के बाद काफिले की दूसरी गाड़ी से तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. यहां पर डॉक्टरों की टीम ने सभी का इलाज शुरू किया और अब सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायलों की पहचान सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, कॉन्‍स्टेबल पंकज कुमार व शैलेंद्र कुमार व सिक्योरिटी कार चालक वीरपाल सिंह के तौर पर हुई है. हादसे के बाद शिवपाल सिंह यादव व उनके बेटे आदित्य यादव भी सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच और घायलों का हालचाल जाना.
    तेज रफ्तार के बाद अनियंत्रण
    जिस रोडवेज बस ने सुरक्षा दस्ते की गाड़ी को टक्कर मारी वो औरैया डिपो की थी. जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान चालक का उस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस ने पीछे से गाड़ी के जोरदार टक्कर मारी. इस दौरान बस की चपेट में आई सुरक्षा गाड़ी काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं मामले में फिलहाल शिवपाल सिंह यादव की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलैयाराजा और पीटी ऊषा सहित चार लोग राज्यसभा के लिए मनोनित, पीएम मोदी ने दी बधाई
    Next Article मध्यप्रदेश : पत्नी ने मांगा तलाक तो पति ने सड़क पर ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.