Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशियाड से पहले पाकिस्तान की टीम में विवाद: पूरे कोचिंग स्टाफ को किया गया बर्खास्त
    Breaking News Headlines खेल

    एशियाड से पहले पाकिस्तान की टीम में विवाद: पूरे कोचिंग स्टाफ को किया गया बर्खास्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कराची. पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के पूरे कोचिंग स्टाफ को कथित तौर पर बर्खास्त कर दिया गया है. पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड की समिति ने भारत में हाल में संपन्न एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम के जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद यह कदम उठाया. शहनाज शेख को मुख्य कोच बनाया गया है लेकिन इससे विवाद हो गया है क्योंकि वह पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा संचालित समिति का हिस्सा थे जिसने रेहान बट, मोहम्मद सकलेन, हसीम खान और मोहम्मद गफूर को बाहर का रास्ता दिखाया जो एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए चेन्नई में टीम के साथ मौजूद थे.

     

    शहनाज पहले भी मुख्य कोच रह चुके हैं. उन्हें सलाहकार के रूप में टीम के साथ चेन्नई जाना था लेकिन पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) उनके लिए समय पर वीजा हासिल नहीं कर पाया. शहनाज के अलावा पूर्व ओलंपियन अख्तर रसूल और इस्लाहुद्दीन सिद्दिकी ने भी पीएचएफ को बर्खास्त करने के पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड के फैसले का समर्थन किया.

     

    इस बीच ओलंपिक कलमुल्लाह की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने एशियाई खेलों के लिए 36 संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की. ये खिलाड़ी मंगलवार को इस्लामाबाद के नसीर बुंदा हॉकी स्टेडियम में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेंगे.

    संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

    गोलकीपर: अकमल हुसैन, अब्दुल्ला इश्तियाक खान, वकार, अली रजा, अब्दुल्ला शेख.
    डिफेंडर: मोहम्मद अब्दुल्ला, अरबाज अहमद, मोहम्मद सुफियान खान, अकील अहमद, मोहम्मद बिलाल असलम. मिडफील्डर: उसामा बशीर, मोहम्मद मुर्तजा याकूब, अरबाज अयाज, अहतिशाम असलम, मोहम्मद बाकर, मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद इमरान, सैयद शहबाज हैदर.
    फारवर्ड: मोहम्मद इमाद, अफराज, रोमन, अरशद लियाकत, अब्दुल कय्यूम, अब्दुल रहमान, वकार अली, मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद उमर भट, अब्दुल हन्नान शाहिद, मोहम्मद शाहजेब खान, अब्दुल वहाब, जिक्रिया हयात, बिशारत अली, राणा वलीद, हमजा फयाज, अब्दुल रहमान.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरजनीकांत की ‘जेलर’ पहुंची 500 करोड़ के पार, बना दिया ये रिकॉर्ड
    Next Article भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद लीबिया में फंसे 17 देशवासी लौटे, न पासपोर्ट थे, न टिकट के पैसे

    Related Posts

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    October 4, 2026

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.