Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आशा भोसले का निधन: राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि | राष्ट्र संवाद
    Headlines राष्ट्रीय सिनेमा

    आशा भोसले का निधन: राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    आशा भोसले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आशा भोसले अपनी आवाज से अमर रहेंगी : राहुल गांधी

    नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने कहा कि भोसले की कला उनकी आवाज के माध्यम से लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेगी।

    अपनी अनूठी आवाज के बूते बहन भारत रत्न लता मंगेशकर की छाया से बाहर निकलकर उन्होंने हिंदी पार्श्व गायन में अपना अलग मुकाम स्थापित किया।

    भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्षीय की थीं।

    आशा भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    हिंदी में लिखे एक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि महान गायिका आशा भोसले के निधन की खबर बेहद दुखद है।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘आशा भोसले की कला उनकी आवाज के माध्यम से हम सबके दिलों में हमेशा अमर रहेगी। इस दुख की घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

    आशा भोसले का विवाह 1949 में 16 वर्ष की उम्र में गणपतराव भोसले से हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी संगीतकार आर डी बर्मन से विवाह किया। गायिका के पुत्र आनंद ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

    आनंद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘लोग सोमवार को सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित ‘कासा ग्रांडे’ में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना संघर्ष के सत्ता: क्या बिना मेहनत के बन सकते हैं राजा? | राष्ट्र संवाद
    Next Article हिमांशु शर्मा बने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय प्रवक्ता

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.