Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में सेना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 उग्रवादी मारे गए
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में सेना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 उग्रवादी मारे गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में सेना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 उग्रवादी मारे गए
    इम्फाल. मणिपुर में चल रही हिंसा के बीच रविवार को मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. राज्य पुलिस और सेना ने जातीय हिंसा से प्रभावित कई इलाकों में आठ घंटे से ज्यादा समय का ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन के बाद राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने प्रेस वार्ता की और बताया कि 40 उग्रवादियों को मार गिराया गया है. बता दें कि सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मणिपुर दौरा भी है.

     

     

     

    सीएम बीरेन सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि आज के ऑपरेशन में करीब 40 उग्रवादियों को मार गिराया गया है. उग्रवादी, लोगों के खिलाफ एम-16, एके -47 असॉल्ट राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं. वे कई गांवों में घरों को जलाने के लिए आए थे. सीएम ने कहा कि हमने सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से उनके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई शुरू की. सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि उग्रवादी निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि लड़ाई सशस्त्र उग्रवादियों के बीच है, जो मणिपुर को तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं. केंद्र सरकार की मदद से राज्य सरकार ऐसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

    इन इलाकों में उग्रवादियों ने किया है हमला

    सूत्रों के अनुसार, विद्रोहियों ने आज तड़के दो बजे इंफाल घाटी और उसके आसपास के पांच इलाकों में एक साथ हमला किया था. ये क्षेत्र सेकमाई, सुगनू, कुम्बी, फायेंग और सेरौ हैं. कई और इलाकों में गोलीबारी और सड़कों पर लावारिस लाशें पड़े होने की खबरें आ रही हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सेकमाई में मुठभेड़ खत्म हो गई है. राज्य की राजधानी इंफाल में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के डॉक्टरों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि फायेंग में हुई मुठभेड़ में 10 लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है.

     

     

     

    नागरिकों की मौत, कई हताहत

    बिशनपुर के चांदोनपोकपी में कई गोलियां लगने के बाद 27 वर्षीय किसान खुमानथेम कैनेडी की मौत हो गई. उनके शव को रिम्स ले जाया जा रहा है. इसके अलावा कई और लोगों के भी हताहत होने की आशंका है. कैनेडी के परिवार में उनकी पत्नी और शिशु बेटा हैं. मुख्यमंत्री बीरेन ने कहा कि पिछले दो दिनों में इंफाल घाटी के बाहरी इलाके में नागरिकों पर हिंसक हमलों में तेजी एक सुनियोजित हमला लगता है. सीएम ने उग्रवादियों के हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा है कि ऐसा तब हो रहा है जब राज्य मंत्री नित्यानंद राय शांति मिशन पर मणिपुर में हैं.

     

     

     

    इन संगठनों के साथ हुआ है सरकार से समझौता

    25 से ज्यादा कुकी विद्रोही समूहों ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ त्रिपक्षीय संचालन के निलंबन (एसओओ) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. एसओओ नियमों के तहत, विद्रोहियों को सरकार द्वारा चिह्नित और नामित शिविरों में सीमित रखा जाता है. हथियारों को ताले में रखा जाता है और नियमित निगरानी की जाती है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह कल यानी सोमवार को मणिपुर का दौरा करने वाले हैं. उन्होंने मेइती और कुकी दोनों से शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति लाने के लिए काम करने की अपील की है. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए कल दो दिवसीय दौरे पर राज्य गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव, सीएम योगी ने भाजपा व सहयोगी दलों के विधायकों को संबोधित किया
    Next Article परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रॉयल शादी, 230 साल पुराना किला वेडिंग डेस्टिनेशन

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.