Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरवीएस स्कूल के बच्चों के द्वारा बनाए गए कपड़े और पेपर के थैले को देखकर उनके पहल की चारों तरफ सराहना
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा

    आरवीएस स्कूल के बच्चों के द्वारा बनाए गए कपड़े और पेपर के थैले को देखकर उनके पहल की चारों तरफ सराहना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2022Updated:July 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आर वी एस अकादमी डिमना,मानगो स्कूल के द्वारा आयोजित ई वेस्ट रैली प्लास्टिक जागरूकता रैली के कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    पदाधिकारी ने आरवीएस स्कूल के बच्चों के द्वारा बनाए गए कपड़े और पेपर के थैले को देखकर उनके पहल की सराहना किया

    आरवीएस स्कूल के बच्चों ने रैली जागरूकता रैली के दौरान अपने हाथों से बनाए गए कागज और कपड़े के थैले को खुदरा विक्रेताओं दुकानों प्रतिष्ठानों में देख कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया

    लोगों को ई-कचरे के खतरों और उसके निस्तारण के बारे में जागरूक करने के लिए 7 जुलाई, 2022 को आर.वी.एस अकादमी, शिरोमन नगर, मानगो, जमशेदपुर के परिसर में ई-कचरा रैली एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने संबंधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री बिंदा स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती वीशा मोहिंद्रा, शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    रैली को श्री दीपक सहाय ने अध्यक्ष श्री बिंदा सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इको क्लब के सदस्यों द्वारा शुरू किए गए प्रयासों को सराहा।
    कार्यपालक पदाधिकारी ने स्कूल के बच्चों से अपने गार्जियन एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक को कहा गया। और
    प्लास्टिक को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के लिए आरवीएस स्कूल प्रशासन बधाई दिया
    छात्रों ने प्लास्टिक के उपयोग के विरोध में रंगीन बैनर, आकर्षक तख्तियां और सार्थक नारे लिए और लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूक किया। आर वी एस एकेडमी के बच्चों ने अलग-अलग आकार और रंगों के करीब 200 आकर्षक पेपर बैग बनाकर पास की सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को बांटे। छात्रों ने विक्रेताओं से चीजों को पैक करने के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। ई कचरे का लंबे समय में विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। यह हवा, पानी और मिट्टी को दूषित करता है। वास्तव में ई अपशिष्ट मानव जाति के लिए खतरनाक है और रैली में इसे उजागर किया गया ।आर वी एस छात्र एवं छात्राओं ने “Say No to Plastic” के नारे लगाए। रैली आर.वी.एस अकादमी स्कूल परिसर से सुबह 9 बजे निकली और यह अपने उद्देश्य में सफल रही। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन के कर्मी ,शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित पुलिस इन दिनों उतरी गुंडागर्दी पर!, थाना प्रभारी के व्यवहार पर भी सवालिया निशान
    Next Article लौहनगरी जमशेदपुर में गोल्ड्स जिम के युवाओं ने मनाया धोनी का 41वां जन्मदिन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा – झारखंड की शान हैं धोनी उनके जैसा कोई और नही।

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.