Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित पुलिस इन दिनों उतरी गुंडागर्दी पर!, थाना प्रभारी के व्यवहार पर भी सवालिया निशान
    Breaking News झारखंड

    कुंडहित पुलिस इन दिनों उतरी गुंडागर्दी पर!, थाना प्रभारी के व्यवहार पर भी सवालिया निशान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित पुलिस इन दिनों उतरी गुंडागर्दी पर!, थाना प्रभारी के व्यवहार पर भी सवालिया निशान

    कुंडहित थाना प्रभारी रोशन कुमार, एसआई अरुण कुमार सिंह को लाइन हाजिर करने तथा अपशब्द कहने वाले थाना के जवान पर उचित कार्रवाई की मांग

    जामताड़ा:आज जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है|मामला यह बताया जा रहा है की एक उच्च विद्यालय खजुरी के सरकारी शिक्षक रुपम लौह द्वारा मंदिर तोड़ने का आवश्यक तैयारीयां कर लिया गया था|यह आरोप कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित गांव के हरिजन समाज के लोगों ने लगाया है |हरिजन समाज के लोगों ने कहा इस संबंध में कुंडहित थाना में मामला भी दर्ज भी कराएं हैं| कहा कि कुंडहित गांव के निवासी रूपम लोह जोकि उच्च विद्यालय खजूरी में सरकारी शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं जिन्होंने आज लगभग सुबह 7:00 बजे हटिया टोला स्थित दुर्गा मंदिर को तोड़ने का आवश्यक तैयारी कर लिया था|कहा दुर्गा मंदिर में हरिजन समाज लोगों के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं का आस्था है| यहां पर पूजा अर्चना करते हैं इसे देखते हुए हम सभी ने मंदिर न तोड़ने का रूपम लोह से आग्रह किया तो बदले में रूपम लोह ने छोटी जाति का कर गाली गलौज कर प्रताड़ित किया |जबकि रूपम लोह से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंदिर सुरक्षित है और आगे भी सुरक्षित रहेगा| यह सब आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं |कहा कि मामला यह है कि पूर्व में राजबाड़ी को हम लोग खरीदे थे जिसका कोर्ट द्वारा डिग्री भी हुआ है |उसी को तोड़ा जा रहा है| मंदिर को ढाल बनाया जा रहा है| वही इस संबंध में जब कुंडहित के थाना प्रभारी रोशन कुमार से संपर्क करने का कोशिश किया तो उसने फोन काट दिया| दरअसल मामला यह है कि कुंडहित थाना की पुलिस इन दिनों गुंडागर्दी पर उतरने लगे हैं|खुलेआम मारने-पीटने की धमकी व गाली गलौज करने लगे हैं| पूर्व में थाना प्रभारी रोशन कुमार का भी पब्लिक से अच्छा व्यवहार नहीं करने का मामला प्रकाश में आया था |आपको बता दें गस्ती के दौरान जब हटिया टोला के समीप इस मंदिर वाले मैटर को लेकर कुंडहित पुलिस लोगों से बात कर रहे थे तभी पत्रकार निजाम खान ने स्थल पर पहुंचकर वीडियो ग्राफी कर था तब थाना के एस आई अरुण कुमार सिंह पत्रकार को पीटने की धमकी देते हुए डराने का कोशिश किया | वह कह रहे थे कि टाउन थाना में वह किसी पत्रकार को पीटे थे जब पत्रकार ने तुरंत कैमरा ऑन किया तो फिर उसने अपनी बोलती बंद कर दिया| वहीं थाना के एक जवान द्वारा अपशब्द का भी प्रयोग किया गया |जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ| ऐसे में कहीं न कहीं शायद इन सब मामले पर प्रतिक्रिया न देने की वजह से थाना प्रभारी ने फोन काट दिया होगा| इन सब रवैया को देखते हुए लगता है कुंडहित थाना प्रभारी रोशन कुमार, एसआई अरुण कुमार सिंह को लाइन हाजिर करने की आवश्यकता है कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है, वही अपशब्द कहने वाले जवान पर भी उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है कहने से खाली नहीं रह जाता है |पत्रकार निजाम खान ने जामताड़ा जिला के एसपी मनोज स्वर्गयारी, नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज झा से बात किया है| राष्ट्र संवाद परिवार ने नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,जामताड़ा एसपी से इस संबंध में उचित कार्रवाई की विश्वास जताई है|

    https://youtu.be/fWzduw20rgI

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर विधायक अरविंद सिंह के साले हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता हत्याकांड का पुलिस कर सकती है कभी भी खुलासा
    Next Article आरवीएस स्कूल के बच्चों के द्वारा बनाए गए कपड़े और पेपर के थैले को देखकर उनके पहल की चारों तरफ सराहना

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.