Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लौहनगरी जमशेदपुर में गोल्ड्स जिम के युवाओं ने मनाया धोनी का 41वां जन्मदिन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा – झारखंड की शान हैं धोनी उनके जैसा कोई और नही।
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    लौहनगरी जमशेदपुर में गोल्ड्स जिम के युवाओं ने मनाया धोनी का 41वां जन्मदिन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा – झारखंड की शान हैं धोनी उनके जैसा कोई और नही।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लौहनगरी जमशेदपुर में गोल्ड्स जिम के युवाओं ने मनाया धोनी का 41वां जन्मदिन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा – झारखंड की शान हैं धोनी उनके जैसा कोई और नही।

    जमशेदपुर। क्रिकेट के जादूगर और भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को 41 वर्ष के हो गए हैं, उनके जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। लौहनगरी जमशेदपुर में भी कैप्टन कूल एमएस धोनी के फैन्स ने पूरे उत्साह से उनका जन्मदिन मनाया। गुरुवार को बिस्टुपुर स्थित गोल्ड्स जिम में युवाओं ने केक काटकर झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक एवं जेएससीए के आजीवन सदस्य कुणाल षाड़ंगी भी मौजद थे। इस दौरान उपस्थितजनों ने ‘माही’ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

    इस अवसर पर धोनी के जीवन परिचय पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि धोनी जैसा कोई नहीं। कुणाल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वह नाम है जिन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। भारतीय टीम को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया। उन्हें धोनी को कुशल रणनीतिकार बताते हुए कहा कि विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया और अपने फैन्स को आनंद के अनगिनत यादगार पल दिए हैं। कहा कि यूं ही नहीं एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है। अपने क्रिकेट करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कपिल देव के बाद धोनी दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सदियों में कभी-कभी ही इस धरती पर कोई ऐसा क्रिक्रेटर जन्म लेता है और हम सभी खुशनसीब हैं जो माही हमारे राज्य झारखंड के हैं। ज्ञात हो कि महेंद्र सिंह धोनी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। धोनी के जन्मदिन पर लौहनगरी समेत पूरे झारखंड और देश-दुनिया में धोनी को चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनके कृतिमान और उनके साथ की तस्वीरे शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    इस दौरान अमिश मेहता, नवीन फ्रांसिस, सोनू सिंह, डॉ आनंद पांडेय, रोमी साहू, भाव्या कामिनी व अन्य मौजद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरवीएस स्कूल के बच्चों के द्वारा बनाए गए कपड़े और पेपर के थैले को देखकर उनके पहल की चारों तरफ सराहना
    Next Article समन्वय के साथ काम करें पदाधिकारी, इससे विकास कार्यों को मिलती है गति:श्रीमती विजया जाधव

    Related Posts

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    June 14, 2026

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.