Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा में अमित शाह की सभा मे उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    बहरागोड़ा में अमित शाह की सभा मे उमड़ा जनसैलाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा में अमित शाह की सभा मे उमड़ा जनसैलाब

    बहरागोड़ा से भाजपा प्रत्याशी कुणाल षडंगी के समर्थन में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृह मंत्री अमित शाह ने, आज स्थानीय नेताजी सुभाष पार्क मैदान में, एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उपस्थित भीड़ से, अमित शाह भी गदगद दिखे, और उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि – हर ओर जनता का सैलाब दिख रहा है।

    इस कार्यक्रम की सफलता ने, एक तरह से, बहरागोड़ा विधानसभा चुनावों को लेकर सारी अटकलबाजियों को खत्म कर दिया, और अब इस सीट पर, भाजपा की बड़ी जीत, महज एक औपचारिकता ही रह गई है।

    इस सभा को संबोधित करते हुये अमित शाह ने महागठबंधन पर सीधा हमला बोलते हुये कहा – “झारखंड को भाजपा सरकार ने बनाया, जबकि कांग्रेस, झामुमो व अन्य ने, इसे लूटने का काम किया है। कांग्रेस की सरकारें जहाँ झारखंड के लिए मात्र 55 हजार करोड़ का बजट रखती थीं, वहीं नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने, झारखण्ड के विकास के लिये, तीन लाख करोड़ से ज्यादा दिए।”

    प्रधानमंत्री उज्जवल्ला योजना, सौभाग्य योजना, व स्वच्छ भारत अभियान के तहत बन रहे शौचालयों और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों के आंकड़े गिनाते हुये अमित शाह ने कहा कि हमारी योजनाओं से ना सिर्फ पूरे देश में, बल्कि बहरागोड़ा में भी, हजारों लोगों को सीधा फायदा पहुंचा है।

    इसके बाद, अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, धारा 370, और राम मंदिर जैसे मुद्दों को उठाते हुये, भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, और विपक्ष पर हर मामले को लटकाने का आरोप मढ दिया।

    इसी मंच से बोलते हुये कुणाल षडंगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि – “आप सभी के आशीर्वाद से, जब मुझे पिछली बार विधायक चुना गया, तब से, पिछले पाँच वर्षों में, मैंने, दिन के 16 घंटे जनता के लिये समर्पित किये हैं। बहरागोड़ा को झारखंड की सबसे विकसित विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है, और, इसके लिये, मैं आप सभी का सहयोग चाहता हूं।”

    कुणाल ने यह वायदा किया कि अगर उन्हें चुना जाता है, तो वे एक विधायक के तौर पर नहीं, बल्कि बेटे व भाई के तौर पर क्षेत्र का विकास करते रहेंगे।

    उनसे पहले मंच पर आये कद्दावर आदिवासी नेता रमेश हांसदा ने, झामुमो को घेरते हुये, उन पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया, और संथाल आदिवासियों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल लुगुबुरू घंटाबाड़ी को सरकारी मेले का दर्जा देने से लेकर, ओलिचिकि लिपि को मान्यता देने का उदाहरण देते हुये, भाजपा को आदिवासियों-मूलवासियों की सबसे बड़ी हितैशी पार्टी बताया।

    इसी कार्यक्रम में, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने भी भाजपा सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई, तथा सांसद व विधायक एक ही पार्टी से होने, पर जनता को होने वाले फायदों के बारे में बताया।

    इस कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी, सारस कोना के विधायक बुढान मुर्मु, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, रंजीत महतो, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, काजल प्रधान, अर्जुन पूर्ति, सुमित लोधा, रमेश हांसदा, तपन ओझा, सुमन मंडल, जितवाहन राउत,निर्मल दुबे, हरीसाधन मल्लिक, शतदल महतो, देवानंद सिंह, राजेश सिंह, जतिन बेरा, रोहित सिंह, आशीष अग्रवाल, परमेश्वर मांडी, चंदन माहतो, संजय सिंह, राजेश सिंह समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, और हजारों लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा,साकची और गोलमुरी में किया रोड शो और पदयात्रा
    Next Article बागडेहरी में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.