Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा,साकची और गोलमुरी में किया रोड शो और पदयात्रा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा,साकची और गोलमुरी में किया रोड शो और पदयात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2019Updated:December 2, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा,साकची और गोलमुरी में किया रोड शो और पदयात्रा
    सिख समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

    जमशेदपुर।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के सीतारामडेरा मंडल,साकची मंडल और गोलमुरी मंडल के कई इलाकों में रोड शो और पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लाल भट्ठा से सुबह 8 बजे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर खुली जीप पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की। पीछे-पीछे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता और बस्तीवासी भाजपा का झंडा लिए रघुवर दास के समर्थन में नारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर उमड़े जन सैलाब का श्री दास हाथ हिला कर अभिवादन कर रहे थे। लोगों ने खास कर महिलाओं ने अपने घर की छतों से अपने लोकप्रिय प्रत्याशी और 25 वर्षों से हर दिन सेवा में लगे रहे अपने सेवक का फूलों की वर्षा कर स्वागत,समर्थन किया। रास्ते में जगह-जगह लोग घरों से निकल कर अपने रघुवर का स्वागत करने हेतु एकत्रित होने लगे। उन्होंने फूलों की बारिश के बीच रघुवर को गाड़ी से उतार कर अपने बीच ले गए और स्वागत-सत्कार किया। साथ ही तिलक लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में रघुवर का स्वागत करने की होड़ मची थी। महिलायें अपने घरों से चाय और पानी ला-ला कर रघुवर दास को पिला रहीं थी। अपने मतदाताओं के प्यार और स्नेह से भाव विभोर रघुवर मुख्यमंत्री की सुरक्षा की चक्र की औपचारिकताओं को भूल सभी का चाय-पानी पी रहे थे और कुशल-क्षेम के साथ ही साथ विकास कार्यों का जायजा भी ले रहे थे। साथ ही साथ ही अपने क्षेत्र के नागरिकों का जीवन स्तर और बेहतर बनाने का संकल्प भी व्यक्त कर रहे थे।मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी मतदाताओं और रघुवर दास के संबंधों के देख भौचक थे,लेकिन मतदाता और खुद रघुवर भूल चुके थे कि वे राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं।
    मुख्यमंत्री का रोड शो बिरसा मंदिर, कालिंदी क्लब,पुलिया, झामुमो आफिस के पास की बस्तियों,अमृत भवन, भुइयांडीह पार्क, शांति नगर,कान्हू भट्ठा, बल्ले कॉम्पलेक्स,भुइयां नगर,निर्मल नगर,ह्यूम पाइप,छाया नगर,किशोरी नगर,बाराद्वारी,देवनगर,कुम्हार पाड़ा,जानकी भवन,बागान के रास्ते सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर, उरांव बस्ती, ईस्ट बंगाल कालोनी, आदिवासी मुण्डा समाज के यहां बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर पुनः माल्यार्पण और मुण्डा समाज के महिलाओं से मुलाकात कर आदिवासी हो समाज होते हुये भालूबासा चौक पर समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न मंदिरों में जाकर भी आशीर्वाद लिया। रोड़ शो में विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री गुंजन यादव,मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, महामंत्री सुरेश शर्मा, टुनटुन सिंह, धनराज गुप्ता, मिथिलेश, संजना साहू, महेंद्र यादव, मृत्युंजय, प्रकाश ठाकुर, पप्पू साव, लव कालिंदी, सोनाराम सुंडी, गुरुवा जामादा, संतोष कुमार, सतनाम सिंह सत्ते, महेश गोराई, मित्रु प्रधान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
    मुख्यमंत्री ने संध्या समय साकची बाजार, काशीडीह,गुरुद्वारा बस्ती,नेहरु कालोनी आदि क्षेत्रों में भी रोड शो किया और-और जगह-जगह लोगों से मुलाकात की। यहां पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया एवं राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनाने में पूर्ण सर्मथन करने का वादा किया। मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व में चले इस अभियान में गुरदेव सिंह राजा, सिंह काले,चंद्रशेखर मिश्रा, सुमन अग्रवाल,मोनू,रिक्की सिंह,हेमंत साहू, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
    गोलमुरी के रामदेव बगान,विजय नगर,टाटा लाइन,देबन बगान में पदयात्रा कर लोगों से संपर्क किया।टिनप्लेट से नामदा बस्ती, काली मंदिर तक बाइक से गए और गुरुद्वारा के बगल से जीतासिंह बगाव तक पदयात्रा कर लोगों से संपर्क किया।वहां से बाइक से कैलाश नगर गए और पदयात्रा कर बस्ती के लोगों से
    मिले।फिर बाइक से लोगों का अभिवादन करते न्यू केबल टाउन,ओल्ड केबल टाउन,न्यू डीएस फ्लैट होते हुए बजरंग नगर की पदयात्रा की।कार्यक्रम का समापन सीपी समिति स्कूल के पास हुआ। मुख्यमंत्री ने कई जगह लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का विकास स्थिर सरकार ही कर सकती है। इसके लिए कमल छाप को जिताना जरुरी है। डबल इंजन की सरकार से राज्य का तेजी से विकास होगा। उन्होंने पिछले पांच साल के विकास कार्यो की भी चर्चा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, धीरज पासवान, अप्पा राव, अजय सिंह, साहेब सिंह, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, शीनू राव,मुकेश चौधरी, पप्पू उपाध्याय, कपिल कुमार, अमिश अग्रवाल, अनूप वर्मा, प्रेम झा, राकेश राव, अभिमन्यु सिंह, बंटी सिंह, ज्योति अधिकारी, समरेश शुक्ला, ममता कपूर, सोनिया साहू, सरस्वती साहू, देबाशीष झा,शशि पांडेय, बलबीर सिंह बबलू, शिंदे सिंह, लक्षमण बेहरा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
    जीता की दुकान पर चाय पी कर हौसला बढ़ाया
    मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान चाय बेचने वाली जीता दास की दुकान पर रुक कर चाय पी और उसका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जीता जैसी बेटियां बेटों की तरह घर भी चला रही हैं और पढ़ भी रही हैं। इसीतरह बेटियों को आगे बढ़-चढ़ कर सभी क्षेत्रों में मौका दिया जाएगा।

    बारीडीह रमनी फ्लैट में पदयात्रा
    बारीडीह रमनी फ्लैट,विजया गार्डेन,टीचर्स कालोनी और सृष्टि गार्डेन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में पदयात्रा कर पार्टी के प्रत्याशी रघुवर दास के लिए समर्थन मांगा गया।कार्यकर्ताओं ने घर-घऱ जाकर लोगों से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में सुशांतो पंडा,मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुमार अभिषेक,मोहनलाल बुलू,प्रमोद मिश्रा,विश्वजीत राय,निर्मल गोप,विनोद सिंह, अनिल सिंह,तपन राय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर कार्यकर्ता बीस लोगों के वोट की जिम्मेदारी लें : अमित शाह
    Next Article बहरागोड़ा में अमित शाह की सभा मे उमड़ा जनसैलाब

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.