Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरनाथ यात्रा : पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में कतारों में लगे श्रद्धालु
    Headlines खबरें राज्य से

    अमरनाथ यात्रा : पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में कतारों में लगे श्रद्धालु

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमरनाथ यात्रा : पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में कतारों में लगे श्रद्धालु

    आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण मंगलवार को शुरू हो गया और उत्साही तीर्थयात्री यहां निश्चित बैंक शाखाओं के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए, जिन्हें उम्मीद है कि तीर्थस्थल पर जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा बनने का उन्हें अवसर मिलेगा।

    तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों – दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होने वाली है। 38 दिवसीय यात्रा नौ अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ समाप्त होगी।

    वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने तीर्थयात्रियों के अग्रिम पंजीकरण के लिए देश भर में कुल 540 बैंक शाखाओं को नामित किया है। इसके अलावा एसएएसबी की वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा भी सोमवार से शुरू हुई है। 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति और छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थयात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जाएगा।

    पंजाब नेशनल बैंक, रेहारी शाखा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज सुबह अग्रिम यात्रा पंजीकरण शुरू हो गया और इच्छुक श्रद्धालु (पुरुष और महिला दोनों), वार्षिक तीर्थयात्रा को लेकर अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए सुबह से पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा करने के इच्छुक सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

    अग्रिम पंजीकरण की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय निवासी अजय मेहरा ने कहा कि वह इस दिन का इंतजार कर रहे थे ताकि वे प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग वाले मंदिर में सबसे पहले जा सकें।

    श्रद्धालुओं द्वारा ‘बम बम बोले’ के नारों के बीच उन्होंने कहा कि मंदिर में आने के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पिछले साल 5.12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ में दर्शन किए, जो पिछले 12 वर्षों में तीर्थयात्रियों की सबसे अधिक संख्या थी।

    अमरनाथ यात्रा : पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में कतारों में लगे श्रद्धालु
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूयॉर्क में 14 अप्रैल का दिन आंबेडकर दिवस घोषित किया गया
    Next Article फर्जीवाड़ा और धांधली से परेशान भुक्तभोगी डॉ भीमराव अम्बेडकर के समक्ष लगाया पोस्टर

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.